फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Oxen died in Handa Kundi cowshed after consuming plastic and polythene

प्लास्टिक खाने के बाद हांडा कुंडी में बैलों की मौत

Mon, 08 Nov 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Oxen died in Handa Kundi cowshed after consuming plastic and polythene
Oxen died in Handa Kundi cowshed after consuming plastic and polythene
नालागढ़ (सोलन)। हांडा कुंडी गो अभ्यारण्य में प्लास्टिक खाने से बैल मरे रहे हैं। पशुपालन विभाग ने मृत पशुओं के पोस्टमार्टम किया है। एसडीएम नालागढ़ महेंद्रपाल ने कहा कि हांडा कुंडी गो अभ्यारण्य में ज्यादातर बैलों की मृत्यु यहां आने से पहले खाए प्लास्टिक के लिफाफों और अन्य पदार्थों के कारण हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग न केवल पर्यावरण बल्कि गोवंश के लिए भी जानलेवा सिद्ध हो रहा है। गोवंश की मृत्यु के लिए ऐसे व्यक्ति जिम्मेदार हैं जो प्लास्टिक का उपयोग कर उसे खुले में फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. राकेश भट्टी ने बताया कि वर्तमान में हांडा कुंडी अभ्यारण्य में 416 बैलों को आश्रय दिया गया है। इनके लिए सरकार और प्रशासन ने रहने और चारे के अलावा चिकित्सीय जांच की भी व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यारण्य में नियमित अंतराल में पशुओं को हरा चारा भी दिया जा रहा है। नंदी शाला के रूप में संचालित गो अभ्यारण्य हांडाकुंडी में छह नियमित श्रमिक नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed