{"_id":"6afee27205be38eac1088fec","slug":"the-arki-kunihar-road-remained-blocked-for-large-vehicles-for-five-hours-solan-news-c-176-1-sln1005-184873-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पांच घंटे बड़े वाहनों के लिए बाधित रहा अर्की कुनिहार मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पांच घंटे बड़े वाहनों के लिए बाधित रहा अर्की कुनिहार मार्ग
Fri, 20 Nov 2026 05:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
अर्की कुनिहार मार्ग पर बीच सड़क में ट्रक खराब होने से वाहनो की लगी लम्बी कतार संवाद
मज्याट के पास ट्रक हुआ खराब एंबुलेंस भी फंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। अर्की कुनिहार मार्ग पर एक ट्रक खराब होने के कारण यातायात बाधित हो गया जिस कारण छोटे-बड़े वाहन फंस गए घटनाक्रम वीरवार सुबह करीब 11 बजे का है जब एक टाइलों से लदा ट्रक कुनिहार से अर्की की ओर जा रहा था और मज्याट के समीप बीच सड़क पर खराब हो गया जिस कारण आवाजाही बिल्कुल ठप हो गई। हालांकि कुछ देर बाद छोटे वाहनों का निकलना शुरू हो गया लेकिन भारी मालवाहक और बसों की आवाजाही रुक गई जिस कारण सभी बड़े वाहनों को वाया डुमेहर और वाया मांझू जाना पड़ा जिस कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी फंसी और मरीज को एक प्राइवेट गाड़ी से अस्पताल जाना पड़ा। हालांकि शाम करीब चार बजे जेसीबी मशीन से खराब ट्रक को किनारे कर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।