फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pensioners expressed resentment over the government reneging on its promise.

Solan News: सरकार की वादाखिलाफी पर पेंशनरों ने जताया रोष

Mon, 07 Sep 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 07 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
कुनिहार इकाई की बैठक में लंबित देनदारियां जल्द जारी करने की मांग
विज्ञापन

बैठक में सभी सदस्यों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार इकाई की विशेष बैठक रविवार को वरिष्ठ नागरिक हॉल में अध्यक्ष आरपी जोशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पेंशनरों की लंबित देनदारियों का भुगतान न किए जाने पर गहरा रोष जताया गया। इस दौरान एक सितंबर को शिमला के चौड़ा मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय रैली और धरना-प्रदर्शन की समीक्षा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि एवं भारतीय राज्य पेंशन महासंघ के प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद प्रदेशभर से हजारों पेंशनरों ने चार घंटे तक शिमला में धरना दिया, लेकिन सरकार का कोई प्रतिनिधि वार्ता के लिए आगे नहीं आया। उन्होंने इस रवैये को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति की आगामी बैठक में जो भी कड़ा निर्णय लिया जाएगा, कुनिहार इकाई उसका पुरजोर समर्थन करेगी।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने मुख्यमंत्री के विधानसभा में दिए गए उस बयान का जिक्र किया, जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को बकाया राशि के भुगतान की बात कही गई थी। पेंशनरों ने कहा कि धरातल पर स्थिति बिल्कुल उलट है। इस आयु वर्ग के पेंशनरों को केवल मूल पेंशन की बकाया राशि ही मिली है, जबकि मेडिकल रीइम्बर्समेंट और अन्य एरियर अब भी अटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed