फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Orders for investigation on transfer of officers in Parwanoo

Solan News: परवाणू में अधिकारियों के तबादले पर जांच के आदेश

Wed, 09 Jul 2025 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के उप सचिव ने आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण के सीईओ सह-सचिव को भेजा पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू में हाल ही में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले को लेकर उठे मामले में मुख्यमंत्री के उप सचिव ने आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण के सीईओ सह-सचिव को पत्र लिखकर जांच के आदेश दे दिए हैं।
हिमुडा कार्यालय परवाणू में तीन वर्षों से अधिक समय से कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण के संबंध में नगर परिषद के पूर्व पार्षद राजा राम भारती ने सवाल खड़े किए थे। आरटीआई से ली गई जानकारी के अनुसार, उन्होंने यह खुलासा किया था कि परवाणू के एक ही विभाग में 14 प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी लंबे समय से परवाणू से ट्रांसफर नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

राजा राम भारती ने प्रदेश सरकार की तीन वर्षीय तबादला नीति पर भी सवालिया निशान खड़े किए थे। इसके बाद उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक शिकायत पत्र भेजा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री के उप सचिव ने 5 जुलाई को आवास और शहरी विकास प्राधिकरण के सीईओ सह-सचिव को पत्र लिखकर जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed