{"_id":"66894a23ab2d46efb902252f","slug":"on-women-in-west-bengal-atrocities-are-continuously-increasing-solan-news-c-176-1-ssml1040-124584-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पश्चिमी बंगाल में महिलाओं पर \nलगातार बढ़ रहे हैं अत्याचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पश्चिमी बंगाल में महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे हैं अत्याचार
Sat, 06 Jul 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
उपमंडलाधिकारी कायार्लय की अधीक्षक ममता गुप्ता को ज्ञापन देती हुई नालागढ़ की निर्मात्री न्यास की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्मात्री न्यास के सदस्यों ने केंद्रीय गृह मंत्री को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अमानवीय व्यवहार के विरोध में नालागढ़ में निर्मात्री न्यास के सदस्यों ने एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय गृहमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से महिलाओं ने बताया कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। यह गंभीर चिंता का विषय है। वहां पर लगातार कानून व्यवस्था की हालत खराब होती जा रही है। संदेशखाली, कूचबिहार और उत्तरी दिनाजपुर (चोपड़ा) की घटनाएं सभ्य समाज के लिए शर्म की बात है। निर्दोष नागरिकों, विशेषकर महिलाओं का शोषण और दर्दनाक उत्पीड़न पूरी तरह से निंदनीय है। भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली इन घटनाओं ने तालिबान शासन की याद दिला दी।
महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं पर हो रहे अन्याय, अत्याचार और अपमान से हम सभी अत्यंत व्यथित हैं। उन्होंने गृहमंत्री से आग्रह किया कि इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करें और न्यायिक जांच बिठाएं। सभी दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही पीड़ित महिलाओं के शारीरिक एवं मानसिक उपचार की व्यवस्था की जाए तथा उनके पुनर्वास का ध्यान रखा जाए।
प्रतिनिधिमंडल में पूजा शर्मा, सपना ठाकुर, स्मृति ठाकुर, रीता देवी, नीरज, सावित्री कालिया, रीना, शशि, राकेश कुमार, भाग सिंह चंदेल, परविंदर कुमार, रमेश कुमार, ऋषभ शर्मा, शेखर सिंह शामिल रहे।