{"_id":"58c945e04f1c1b6a3732b55c","slug":"on-fire-the-addministration-negllgency-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"अाग लगने पर भारी पड़ेगी ये लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अाग लगने पर भारी पड़ेगी ये लापरवाही
ब्यूरो, सोलन
Updated Wed, 15 Mar 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
सोलन बाजार में अतिक्रमण के चलते फंसी फायरब्रिगेड की गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन और नगर परिषद की नालायकी के चलते एक बार फिर शहर के मुख्य अप्पर, गंज और चौक बाजार में फायर बिग्रेड की आग बुझाने की कसरत अतिक्रमणकारियों के चलते फेल हो गई है। बस स्टैंड से चौक बाजार तक फायर बिग्रेड कई स्थानों पर ना केवल फंसी, बल्कि दमकल विभाग के जवानों को फायर बिग्रेड से खुद उतरकर अतिक्रमण हटाने की कारोबारियों से अपील करनी पड़ी।
विज्ञापन
नतीजतन दो से तीन मिनट के बीच बाजारों के राउंडअप में दमकल विभाग को 15 से 20 मिनट लग गए। ऐसे में यदि सच में दिन के समय आगजनी की घटना होती है तो कुछ कारोबारियों के अतिक्रमण के चलते अरबों करोड़ों का कारोबार समेटे सोलन में सबसे बड़े बाजार स्वाह हो सकते हैं। वहीं बुधवार को माकड्रिल का नाकाम होना और पिछले माक ड्रिल फेल होने के अनुभवों से सीख ना लेते हुए अतिक्रमण कारियों पर कार्रवाई ना होने से प्रशासन और नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
6 माह में एक भी माकड्रिल सक्सेस नहीं
पिछले छह माह में इन्हीं बाजारों में करीब 12 माकड्रिल हुए हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि एक भी माकड्रिल बिना रूकावट के पूरा नहीं हो सका है। छोटे फायर टैंडर तक अतिक्रमण के चलते फ्लाप साबित हो रहे हैं। इन बाजारों में 400 सौ के करीब दुकानें है। प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार दमकल विभाग एक माह दो बार यह माक ड्रिल करता है।
विज्ञापन
ऐसे किया माॅकड्रिल
सुबह करीब 11:55 पर दमकल कार्यालय सोलन से एक छोटा फायर टैंडर शहर के मुख्य बाजार के लिए निकला। शहर के जाम से निकलते हुए उसे करीब 05 मिनट का समय लग गया। जिसके बाद वह ओल्ड बस स्टैंड पंहुचा जहां पर उसे बाजार को क्रास करते करते करीब 15 मिनट का समय लग गया। जो कि फिर करीब 12:25 पर वापिस फायर स्टेशन पंहुचा। दमकल विभाग के स्टेशन आफिसर महेश शर्मा ने बताया कि जहां बाजार की दूरी को तय करने में करीब 03 से 04 मिनट लगने चाहिए वहां पर 15 मिनट लग रहे है। बताया कि गाड़ी कारोबारियों द्वारा दुकानों के बढ़ाए गए छज्जे के कारण गाड़ी फसती रहती है। वहीं अप्पर बाजार की चौक पर लगा बिजली का खंबा भी मार्ग को थोड़ा संकरा कर रहा है। जिसके कारण गाडिय़ां बाजार में फंसती रहती है। उन्होंने कारोबोरियों से अपील की है कि वह अपनी दुकानों में सामान अंदर रखे व बढ़ाए गए छज्जे को भी अंदर करें।
प्रशासन क्यों नहीं कस रहा शिकंजा
व्यापार मंडल के प्रधान कुशल जेठी ने बताया कि वह सभी कारोबारियों से समय-समय पर अपील करते रहते है कि वह अपना सामान दुकान के अंदर रखे। लेकिन कुछ कारोबारियों इस पर अमल नहीं करते है। ऐसे कारोबारियों पर प्रशासन द्वारा शिकंजा कसना चाहिए। उन्होंने फायर सेफ्टी के लिए दुकानों सड़क पर बढ़ाने और हैंङ्क्षगग आदि ना लगाने की कारोबारियों से अपील की है।
होगी सख्त कार्रवाई: नप अध्यक्ष
नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल के माध्यम से कारोबारियों को छज्जे आगे बढ़ाने और सामान दुकानों के आगे ना लगाने की अपील की गई थी। लेकिन व्यापार मंडल इसमें कामयाब नहीं हो सका है। अब व्यापार नगर परिषद सख्त कार्रवाई करेगा। पहली अप्रैल तक यदि कारोबारी नहीं माने तो कार्रवाई होगी।
नप को सख्त कार्रवाई के जारी होंगे आदेश: डीसी
डीसी सोलन डा राकेश कंवर ने कहा कि नप और संबंधित अधिकारी को इस संदर्भ में सख्त कझ र्रवाई करने के आदेश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मसला है। अतिक्रमण के कारण दमकल को माकड्रिल में दिक्कतें आ रही है। उन्होंने माना की आगजनी की घटना में अतिक्रमण के कारण समय पर फायर बिग्रेड ना पहुंचने से भारी जानमाल का नुकसान हो सकता है।
ललित कश्यप