फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   of Himachal Education Board Students took English exam

Solan News: हिमाचल शिक्षा बोर्ड के जमा दो के विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा

Fri, 01 Mar 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 01 Mar 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
पेपर देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्रों में देखी गई खुशी
विज्ञापन

जिले के 161 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा
उड़नदस्ते की टीमों ने भी किया निरीक्षण, एक भी नकल मामला नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के हिमाचल शिक्षा बोर्ड के सरकारी और निजी स्कूलों में जमा दो के विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को को हिमाचल शिक्षा बोर्ड के जमा दो के विद्यार्थियों की अंग्रेजी की परीक्षा हुई, जिसमें 161 परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने के बाद छात्र खुश दिखे। इस दौरान कई छात्र एक दूसरे के साथ परीक्षा पर चर्चा करते हुए नजर आए। छात्रों से बात करने पर उन्होंने बताया कि पेपर आसान रहा। वहीं इस दौरान गठित उड़नदस्ते की टीमों ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया है। जिसमें सभी सेंटरों में सभी व्यवस्था सही पाई गई हैं। जिले में एक भी नकल का मामला नहीं आया है। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है।
विज्ञापन

पेश है लाइव रिपोर्ट
सुबह 08:30 बजे का समय स्थान छात्रा स्कूल सोलन मालरोड मुख्यालय के विभिन्न स्कूलों से विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पहुंच रहे हैं। परीक्षा के केंद्र के बाहर विद्यार्थियों की चहल-पहल है। 8:33 बजे परीक्षा सेंटर परिसर के मुख्य द्वार पर विद्यार्थी अपने बैग रख रहे हैं।परीक्षा 08:45 बजे से शुरू होनी है। लेकिन सिटिंग प्लान सहित अन्य जानकारी के लिए विद्यार्थी समय से थोड़ा पहले पहुंच रहे हैं। समय 9:00 बजे विद्यार्थियों ने पेपर देना शुरू कर दिया है। सीसीटीवी निगरानी में परीक्षा ली जा रही है, साथ में अध्यापक भी तैनात हैं। समय 12:00 बजे परीक्षा पूर्ण होने के बाद पंक्ति के साथ विद्यार्थी बाहर निकलें। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते समय विद्यार्थी पेपर के संबंध में चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
क्या कहते है विद्यार्थी
आसान था पेपर
छात्र पवन ने बताया कि पेपर आसान था। जिससे समय की काफी बचत हुई है। पेपर करने में काफी मजा आया। उन्होंने सारा पेपर किया और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें में अच्छे अंक मिलेंगें।
इनसेट
समय पर ही पूरा कर दिया था पेपर
छात्र विपिन बताया कि पेपर से पहले वह घबरा हुआ था, क्योंकि अंग्रेजी का पेपर था। लेकिन पेपर देखकर उसकी घबराहट दूर हो गई। पेपर आसान था, उन्होंने तय समय से कुछ मिनट पहले ही अपना पूरा पेपर कर लिया था।
इनसेट
अच्छा रहा पेपर
खुशबू कपूर ने बताया कि प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम से ही आया था। उन्होंने सारा पेपर आराम से पूरा कर लिया । वह अपने प्रयास से खुश और संतुष्ट हैं। उन्होंने 90 फीसदी अंक प्राप्त करने की उम्मीद रखी है।

इनसेट
पिछले साल से ज्यादा आसान आया पेपर
दिव्या चौहान ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा आसान पेपर आया था। पिछले साल पेपर काफी कठिन था इसलिए वह घबराए हुए थे। लेकिन पेपर आसान आने पर वह काफी खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed