{"_id":"689b2823597f7e10f00da235","slug":"nss-unit-gave-the-message-of-de-addiction-in-solan-college-solan-news-c-176-1-ssml1040-150390-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन कॉलेज में एनएसएस इकाई ने दिया नशामुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन कॉलेज में एनएसएस इकाई ने दिया नशामुक्ति का संदेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सोलन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने नशामुक्ति पर कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लगभग 70 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इसमें नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर जागरुकता बढ़ाने पर चर्चा की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. मनीषा कोहली ने की। प्रधानाचार्य ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह सोनी और प्रियंका मुल्तानी के साथ मिलकर कॉलेज के युवाओं को नशाखोरी के खिलाफ सक्रिय रुख अपनाने के लिए प्रेरित किया। सत्र के दौरान कई प्रतिभागियों ने नशाखोरी को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए अपने सुझाव और विचार साझा किए।