फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   nss camp in school

Solan News: एनएसएस शिविर में आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण

Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
अर्की (सोलन )। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेवियों ने प्रभातफेरी से की। इसके बाद व्यायाम में भाग लिया। अग्निशमन विभाग अर्की की टीम ने शिविर में पहुंचकर स्वयंसेवियों को आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्रदान की। विभिन्न प्रकार की आपदाओं, सावधानियों तथा बचाव एवं राहत कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वयंसेवकों को स्ट्रेचर बनाने एवं उसके सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। आग के विभिन्न प्रकारों तथा बुझाने के लिए उपयोग किए जाने वाले अग्निशामक यंत्रों की जानकारी दी। अग्निशमन विभाग की टीम ने स्वयंसेवियों को आपदा अथवा आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम रखते हुए त्वरित, सुरक्षित और उचित कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed