फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   NSS camp concludes at Kandaghat College

Solan News: कंडाघाट कॉलेज में एनएसएस शिविर का समापन

Mon, 17 Feb 2025 06:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन) कंडाघाट कॉलेज में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का सोमवार को समापन हो गया। कॉलेज सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता कॉलेज प्रधानाचार्य मदन लाल मनकोटिया ने की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मेघना राणा और डॉ. सुधीर कुमार ने शिविर की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्वयंसेवी अंजलि, ऋषिका अत्री, ऋषिका अत्री, निखिल ने समारोह संचालन के साथ अपने सात दिवसीय शिविर के अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि इसमें समाज सेवा, स्वच्छता, योग, अनुशासन, खेल, संगीत, स्वास्थ्य आदि विभिन्न विषयों पर स्रोत व्यक्तियों से बहुत ज्ञान सीखा और लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में शिविर में प्राप्त ज्ञान को जीवन में आत्म साथ करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कॉलेज का शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक स्टॉफ और एनएसएस स्वयं सेवियों सहित 200 विद्यार्थी उपस्थित रहे।




इनसेट
बवीता और भारती चुनी गई बेस्ट स्वयंसेवी
जयनगर कॉलेज में एनएसएस शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय जयनगर में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का समापन हो गया। इसमें प्राचार्य डॉ. अंजना सूद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन व राष्ट्रीय सेवा योजना के गीत द्वारा की गई। इसके बाद सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट एनएनएस यूनिट लीडर भारती ठाकुर द्वारा मुख्यातिथि के सामने रखी गई। इस दौरान एनएसएस के स्वयंसेवियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। बेस्ट स्वयंसेवी तृतीय वर्ष की बवीता और भारती को चुना गया। प्राचार्य डॉ. अंजना सूद ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस शिविर सामुदायिक कल्याण, आत्म सुधार व सामाजिक पहुंच के उद्देश्य से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में संलग्न करने का कार्य जारी रखता है। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जयंत शर्मा ने मुख्यातिथि, स्टाफ सदस्यों और सभी स्वयंसेवियों का आभार जताया। राष्ट्र गान के साथ शिविर का समापन किया गया। इस मौके पर प्रो. प्रगति कश्यप, प्रो. छेरिंग जांगमो, प्रो. कश्मीर सिंह, वरिष्ठ सहायक योगेश कुमार सहायक लाइब्रेरियन राजीव कुमार एवं अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed