फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Now the city council itself will collect garbage from Parwanoo.

Solan News: अब परवाणू से नगर परिषद खुद उठाएगी कूड़ा

Tue, 21 Nov 2023 06:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
निजी कंपनी के काम से नाखुश होने पर लिया निर्णय
विज्ञापन

जेबीआर कंपनी को दिया है सफाई का जिम्मा
अब कंपनी सिर्फ कूड़े का करेगी निष्पादन
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। शहर में साफ-सफाई की बिगड़ते हाल को देखते हुए नगर परिषद ने स्वयं ये काम करने का निर्णय लिया है। इसमें नप ने निजी कंपनी से ठेका वापस लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
परवाणू शहर में लंबे समय से जेबीआर कंपनी की ओर से कूड़ा उठाने का कार्य किया जा रहा है। इनके कार्य से लोग नाखुश थे। शहर में सफाई न होने की रोजाना नप को शिकायतें भी मिल रही हैं। अब नप ने शहर की साफ-सफाई स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए शहर के घर-द्वार, उद्योग व्यापारिक स्थलों से कूड़े को एकत्रित कर रही जेबीआर कंपनी से सफाई कार्य अपने हाथ में लेने का निर्णय लिया है। नप परवाणू स्वयं ही रिहायशी क्षेत्रों, उद्योगों, व्यापारिक स्थलों से कूड़ा एकत्रित कर शहर के सेक्टर पांच में डंपिंग स्थल तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन

जेबीआर कंपनी अब प्रोसेसिंग का कार्य ही करेगी। जेबीआर कंपनी शहर का कूड़ा अपनी गाड़ियों और सफाई कर्मियों से उठवा रही थी। कंपनी की ओर से कूड़े उठाने में ढील बरती जा रही थी। सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन अदायगी और अन्य वित्तीय लाभ न देने की शिकायत नप परवाणू को काफी समय से मिल रही थी। इसमें कोई सुधार न आने पर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप परवाणू के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने बताया कि शहर में कूड़ा एकत्रित करने के लिए जल्द टेंडर कर उक्त कार्य स्वयं की देखरेख में चलाने का निर्णय लिया है ताकि शहर के कूड़े को डंपिंग स्थल तक पहुंचा कर इसकी वैज्ञानिक तरीके से निपटान सुनिश्चित किया जा सके। परवाणू शहर को स्वच्छता के मानकों पर प्रदेश के बेहतरीन शहर की श्रेणी में लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed