Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Now, facilities ranging from honey processing to packaging are available at Nauni University.

Solan News: नौणी विवि में मिलेगी शहद की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग सुविधा

Mon, 09 Nov 2026 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
- दो मीट्रिक टन क्षमता का आधुनिक प्लांट स्थापित, किसान-बागवानों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

- कॉम्ब फाउंडेशन मिल यूनिट से तैयार होगी विशेष मोम की शीट, शहद उत्पादन बढ़ाने में मिलेगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में अब मौनपालकों और किसान-बागवानों को शहद की प्रोसेसिंग व आधुनिक पैकेजिंग की सुविधा मिलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में दो मीट्रिक टन क्षमता वाला आधुनिक हनी प्रोसेसिंग प्लांट और अत्याधुनिक मधुमक्खी पालन प्रयोगशाला स्थापित की है। यहां मौनपालक व किसान उत्पादक कंपनियां शहद की प्रोसेसिंग, बॉटलिंग व लेबलिंग करवा सकेंगी। इसके साथ ही उन्हें आधुनिक पैकेजिंग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
प्लांट की प्रमुख विशेषता यहां स्थापित कॉम्ब फाउंडेशन मिल यूनिट है। इसके माध्यम से मधुमक्खियों के लिए विशेष मोम की शीट तैयार की जाएगी। इन शीट से मधुमक्खियों को पहले से तैयार छत्ते का आधार मिलेगा, जिससे उन्हें छत्ता बनाने में कम समय और ऊर्जा खर्च करनी पड़ेगी। वे पराग और मकरंद एकत्रित करने पर अधिक ध्यान दे सकेंगी और शहद उत्पादन बढ़ेगा। विश्वविद्यालय ये मोम की शीट मौनपालकों और बागवानों को उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन

नौणी विश्वविद्यालय का कीट विज्ञान विभाग मधुमक्खी पालन अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में देशभर में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विभाग ने सेब सहित विभिन्न फसलों में परागण सेवाओं को बढ़ावा देकर कृषि उत्पादकता सुधारने में अहम योगदान दिया है। वर्ष 1980 से संचालित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की अखिल भारतीय समन्वित मधुमक्खी एवं परागणकर्ता अनुसंधान परियोजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इस केंद्र को देश में सर्वश्रेष्ठ चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों और बागवानों को मिलेगा लाभ
विश्वविद्यालय में मधुमक्खी पालन को लेकर लगातार उच्च स्तरीय शोध कार्य किए जा रहे हैं, जिनसे क्षेत्र के किसान-बागवानों और मौनपालकों को सीधे जोड़ा जा रहा है। उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता का शहद उपलब्ध करवाने के लिए दो मीट्रिक टन क्षमता का हनी प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया गया है। यहां शहद की आधुनिक पैकेजिंग के साथ मोम की शीट भी तैयार होगी। -डॉ. एचएस बवेजा, कुलपति, नौणी विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed