फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Notification of 50 beded hospital in Dharampur soon

50 बिस्तर वाले अस्पताल की अधिसूचना जल्द : सैजल

Sat, 17 Oct 2020 07:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर में 95 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत के नए भवन का शिलान्यास पहले नवरात्र पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने किया। उन्होंने कहा कि कसौली में एसडीएम कार्यालय और धर्मपुर में 50 बिस्तर वाले अस्पताल की अधिसूचना जल्द जारी होगी। उन्होंने कहा कि कोविड काल में मास्क को नाक पर तक लगाना चाहिए। कहा कि प्रदेश के प्रवेश द्वार पर परवाणू औद्योगिक टाउनशिप में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। परवाणू को उप तहसील बना दिया गया है। इसकी अधिसूचना जल्द जारी होगी।
विज्ञापन

कसौली के सभी स्वास्थ्य केंद्र बिना चिकित्सक के नहीं रहेंगे। प्रधान ओपी पंवर ने कहा कि धर्मपुर पंचायत का नया भवन पंचायत निधि से बनाया जा रहा है। इस भवन को बनाने के लिए सरकार से कोई राशि नहीं ली गई है। इस अवसर पर भाजपा कसौली मंडल के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, सुंदरम ठाकुर, मदन मोहन मेहता, दुनीचंद धीमान, जिला भाजयुमो अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, भाजयुमो कसौली विक्रम शर्मा, खुशीराम, विकास थापर, विशाल गुप्ता, अनिल ठाकुर, जगदीश, सुशील शर्मा, सुरजीत सिंह लांबा, डोली कपिलेश, नीशो देवी, दिक्षा देवी, रुरल डेवलपमेंट के अधिशासी अभियंता राजेश चंदेल, वन अधिकारी संदीपना गुप्ता, विद्युत बोर्ड परवाणू से राहुल ठाकुर, एसडीओ गौरव अधीर, श्याम लाल, बीएमओ धर्मपुर अमित रंजन, बीडीओ रवि बैंस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed