{"_id":"6824ada66323e1dea7001604","slug":"notice-for-not-quality-milk-distribution-solan-news-c-176-1-ssml1042-143892-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अस्पताल में बासी दाल के बाद मरीजों को बांटे दूध की गुणवत्ता पर सवाल, ठेकेदार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अस्पताल में बासी दाल के बाद मरीजों को बांटे दूध की गुणवत्ता पर सवाल, ठेकेदार को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल प्रशासन ने की कार्रवाई, नोटिस का देना होगा जवाब मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो, स्टाफ को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में बासी दाल बांटने के बाद अब दूध की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में खाने की गुणवत्ता पर सख्ती दिखाते ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है। ठेकेदार को नोटिस का जल्द जवाब देना होगा। अस्पताल प्रशासन के बार-बार कहने पर भी ठेकेदार नहीं मान रहा है। अब बुधवार को अस्पताल में बांटे दूध में पानी की अधिक मिलावट नजर आई। इसका खुलासा तब हुआ जब स्टाफ ने दूध को चिकित्सा अधीक्षक के सामने जांच के लिए रखा। दूध का मरीजों में बांटते हुए स्टाफ ने सैंपल लिया था। हैरत की बात तो यह है कि ठेकेदार स्टाफ को भी गुमराह कर रहा है। हालांकि मरीजों के स्वास्थ्य को देखते हुए स्टाफ को भी निर्देश दिए हैं। रोजाना खाने की जांच के बाद ही आवंटित करने के लिए कहा है ताकि स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो।
बुधवार को दूध की गुणवत्ता दिखाने के लिए जब ठेकेदार को कार्यालय में बुलाया गया तो उसने नामी कंपनी का दूध बांटने का दावा किया। लेकिन असल में वैसा दूध नहीं बांटा गया था। अब लगातार हो रहे मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ पर अस्पताल प्रबंधन ने दूसरा नोटिस दे दिया है। इससे पहले 10 मई को बासी दाल ठेकेदार ने वार्ड में भर्ती मरीजों को बांट दी थी। इससे वार्ड में भर्ती एक मरीज की हालत भी बिगड़ गई थी। मरीज को उल्टियां होने लगी थीं। इसके बाद अन्य मरीजों ने भी सवाल खड़े कर दिए। वहीं, मरीजों ने लिखित में अस्पताल प्रबंधन को शिकायत भी दी है। इस पर भी अलग से कार्रवाई की जा रही है।
गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल जिला का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान है। यहां पर सोलन ही नहीं बल्कि जिला शिमला और सिरमौर क्षेत्र से मरीज उपचार के लिए आते हैं। मरीजों को जांच और स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति को देखते हुए वार्ड में भर्ती किया जाता है। भर्ती मरीजों को खाना अस्पताल मुहैया करवाता है। इसके लिए ठेकेदार को टेंडर दिया गया है, लेकिन शनिवार को गलत खाना बांटा गया।
विज्ञापन
इनसेट
मेन्यू के अनुसार नहीं बांटा था खाना
अस्पताल में 10 मई को मेन्यू के मुताबिक भी खाना नहीं दिया गया था। इससे सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर ठेकेदार अपनी मनमर्जी से कैसे बांट सकता है। शनिवार को दोपहर भोजन में मेन्यू के अनुसार काले चने और आलू-शिमला मिर्च तैयार की जानी थी। लेकिन ठेकेदार ने माश की दाल और मटर-मशरूम बांट दिया था।
इनसेट
अस्पताल में मरीजों की शिकायत के आधार पर भोजन का आवंटन करने वाले ठेकेदार को नोटिस भेज दिया है। ठेकेदार से जवाब मांगा गया है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. राकेश पंवार
चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, सोलन
इनसेट
अस्पताल में बांटे जा रहे खाने की गुणवत्ता के बारे में पता लगा है। अस्पताल से सैंपल भरे जाएंगे और जांच करवाई जाएगी।
-अरुण चौहान
सहायक आयुक्त, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग