फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lack of a foot-over bridge on the bypass is causing inconvenience.

Solan News: बाईपास में फुटओवर ब्रिज अभाव दे रहा परेशानी

Sat, 29 Aug 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 29 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Lack of a foot-over bridge on the bypass is causing inconvenience.
सोलन बाईपास में फोरलेन पर लगी रेलिंग के नीचे से सड़क पर करती महिला। संवाद
लोगों को फोरलेन के बीच लगी रेलिंग के नीचे से करनी पड़ रही सड़क पार
विज्ञापन

महिलाओं और बच्चों के लिए हादसे का बना खतरा, नहीं हो रहा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के बाईपास पर बस स्टैंड के पास फोरलेन पर फुटओवर ब्रिज का न होना लोगों की परेशानियों का कारण बना हुआ है। फोरलेन के बीच में रेलिंग लगा दी गई है। इस कारण लोगों को अब सड़क पार करने के लिए करीब 100 मीटर दूर से घूम कर आना पड़ रहा है। वहीं कई लोग सड़क के बीच लगाई गई रेलिंग के नीचे से होकर सड़क पार करने को भी मजबूर हैं।

रेलिंग के नीचे से सड़क पार करते समय किसी भी व्यक्ति के साथ बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है। वहीं वार्ड पार्षद भी कई सालों से यहां फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग उठा रहे हैं। वहीं नगर निगम की ओर से भी यहां लोगों को फुटओवर ब्रिज की सुविधा देने का वादा किया गया था, लेकिन वह अब तक पूरा नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें रोजाना यहां सड़क पार करनी पड़ती है, लेकिन फोरलेन के बीच में लाई गई रेलिंग के पार करीब 100 मीटर तक घूम कर दूसरी ओर जाना पड़ रहा है। वहीं देरी होने पर रेलिंग के नीचे से ही जाना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं और बच्चों के साथ हादसा होने का खतरा भी बना रहता है। लोगों ने मांग की है कि नगर निगम को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए। उधर, नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा ने बताया कि निगम की ओर से फुटओवर ब्रिज को लेकर एनएचएआई से बात की जा रही है। वहीं इसे लेकर प्रशासन को भी पत्र भेजा गया है और वार्ड पार्षद ने भी उपायुक्त के समक्ष इस मुद्दे को रखा है। फुटओवर ब्रिज की मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed