फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   No children's toilets at Baddi primary school; safety also a concern.

Solan News: बद्दी के प्राइमरी स्कूल में बच्चों के शौचालय नहीं, सुरक्षा पर भी सवाल

Sun, 20 Sep 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 20 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
ट्रकों व वाहनों की आड़ में शौच जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं नौनिहाल
विज्ञापन

सराजमाजरा में निगम की पुरानी इमारत के दो कमरों में चल रहा स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर निगम के वार्ड नंबर चार सराजमाजरा स्थित एक प्राइमरी स्कूल में 53 बच्चों को शौचालय की सुविधा नहीं मिल रही है। यह स्कूल मार्च 2026 में शुरू हुआ था, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी यहां यह बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। बच्चों को शौच के लिए स्कूल से बाहर पार्किंग में खड़े ट्रकों और अन्य वाहनों की आड़ में जाना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
यह स्कूल नगर निगम की पुरानी दो मंजिला इमारत के निचले तल पर दो कमरों में चल रहा है। वर्तमान में 53 बच्चे यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शौचालय की सुविधा न होने के कारण बच्चों को तहसील कार्यालय या सराजमाजरा मार्ग की पार्किंग तक जाना पड़ता है। इस पार्किंग में बड़े ट्रक और अन्य चारपहिया वाहन खड़े रहते हैं। बच्चों को इन वाहनों की आड़ लेकर शौच के लिए जाना पड़ रहा है। स्कूल से बाहर निकलकर वाहनों के पास जाना बच्चों की सुरक्षा के लिए जोखिम भरा है।
विज्ञापन

शौचालय की सुविधा न होने के कारण बच्चों को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पार्किंग में खड़े वाहनों के बीच बच्चों का जाना उनकी सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहा है। अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उन्हें बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग और संबंधित विभाग से स्कूल में जल्द से जल्द शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। इस मामले में तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed