{"_id":"66cf1650b8d586b2580b65a0","slug":"new-treatment-in-katha-hospital-superintendent-took-charge-solan-news-c-176-1-ssml1040-127540-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: काठा अस्पताल में नई चिकित्सा \nअधीक्षक ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: काठा अस्पताल में नई चिकित्सा अधीक्षक ने संभाला कार्यभार
Wed, 28 Aug 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
माॅडल अस्पताल काठा में चिकित्सा अधीक्षक से मिलते भामसं के पदाधिकारी। संवाद
दिल्ली से आईं हैं डॉ. सुमति, आते ही सुधारी अस्पताल की दशा
भामसं ने किया चिकित्सा अधीक्षक का स्वागत, समस्याएं भी बताईं
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के काठा स्थित ईएसआईसी के माॅडल चिकित्सालय में नई चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमति ने कार्यभार संभाल लिया है। वह दिल्ली से आईं हैं। नई चिकित्सा अधीक्षक ने आते ही चिकित्सालय की दशा सुधारनी शुरू कर दी है। चिकित्सा अधीक्षक के साथ एक विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सुनील टंडन ने भी कार्यभार संभाला है। उन्होंने आते ही अस्पताल की लंबे समय से खराब लिफ्ट व लाइटों को ठीक करवाया। दवाओं की कमी को दूर कर दिया है और जल्द ही अन्य समस्याओं को भी ठीक करवाने में जुटी हैं। बुधवार को भारतीय मजदूर संगठन की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने महिला चिकित्सा अधीक्षक का बद्दी में कार्यभार संभालने पर स्वागत किया और उन्हें अस्पताल में कामगारों के समक्ष आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी।
भारतीय मजदूर संघ के कानूनी सलाहकार देवव्रत यादव ने चिकित्सा अधीक्षक को बताया कि पिछले दो साल से ईएसआईसी अस्पताल से सेकेंडरी केयर के लिए रेफर होने वाले मजदूरों को बाहरी राज्यों में जाना पड़ता है। प्रदेश में कोई भी निजी अस्पताल मरीजों व उनके परिजनों के लिए निशुल्क उपचार के लिए टाइअप नहीं है। यहां पर अल्ट्रासाउंड, एक्सरे व लैब में कुछ टेस्ट नहीं हो रहे हैं। दवाओं की भी यहां पर कमी है। जिस पर महिला चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमति ने भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि समय रहते सभी समस्याओं को निस्तारण होगा। इस अस्पताल को एक बेहतर अस्पताल बनाया जाएगा। सेकेंडरी केयर के लिए जल्द ही प्रदेश में मरीजों व उनके आश्रितों के लिए निजी अस्पताल को टाइअप किया जाएगा। उन्होंने कामगार नेताओं ने सहयोग की अपील की है।
बैठक में भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष हृदय राम शर्मा, महासचिव राजू भारद्वाज, राज्य इकाई के सदस्य गोपाल चौधरी, मेला राम चंदेल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।