फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Narrated the story of friendship between Sudama and Shri Krishna

Solan News: सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता का सुनाया प्रसंग

Wed, 06 May 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
टेपरा में श्रीमद्भागवत कथा का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी।
दाड़लाघाट (सोलन)। नम्होल के टेपरा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को समापन हो गया। कथावाचक मदन शांडिल्य ने अंतिम दिन भक्त सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता का प्रसंग सुनाया। वहीं, अंत में राजा परीक्षित के मोक्ष की कथा का वर्णन किया गया।
उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन में रूप, यौवन, शक्ति (प्रभुत्व) और पद प्राप्त होते हैं, लेकिन यदि इनके साथ विवेक न हो तो यही गुण उसके पतन का कारण बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि विवेक न तो पढ़ाई से आता है और न ही डिग्रियों से। डिग्रियां ज्ञान दे सकती हैं, लेकिन सही और गलत का निर्णय करने की क्षमता यानी विवेक अलग विषय है। इसके पास ये चारों हों और विवेक न हो, उसकी दुर्गति निश्चित है। उन्होंने कहा कि विवेक प्राप्त करने का एकमात्र मार्ग सत्संग है। बिन सत्संग विवेक नहीं हो सकता।
विज्ञापन

आयोजक जगत शर्मा ने बताया कि आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सुख राम शर्मा, तुलसी राम शर्मा, लेख राम शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed