{"_id":"6ab9045f78f76e96500744d0","slug":"nalagarh-shimla-hrtc-bus-sputtered-and-struggled-on-the-way-passengers-inconvenienced-solan-news-c-176-1-ssml1040-180125-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़-शिमला एचआरटीसी बस रास्ते में हांफी, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़-शिमला एचआरटीसी बस रास्ते में हांफी, यात्री हुए परेशान
Mon, 28 Sep 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
नालागढ़ शिमला मार्ग पर सेरी मोड़ के पास खराब हुई एचआरटीसी की बस। स्रोत : जागरूक पाठक
पुरानी बस होने से आई दिक्कत, लंबे रूट पर भी खटारा बसें भेज रहा है एचआरटीसी
टैक्सियां करके अपने गंतव्य तक पहुंचे यात्री
संवाद न्यूजएजेंसी
रामशहर (सोलन)। नालागढ़ से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस रविवार सुबह रामशहर मार्ग पर सेरी मोड़ के समीप खराब हो गई। इससे यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ यात्री टैक्सी से अपने गंतव्य तक पहुंचे। स्थानीय लोगों ने एचआरटीसी प्रबंधन और सरकार से इस रूट पर बेहतर स्थिति वाली बसें चलाने और बंद किए गए पुराने रूट को बहाल करने की मांग की है।
रविवार सुबह नालागढ़ से शिमला के लिए निकली बस कुछ किलोमीटर चलने के बाद ही खराब हो गई। स्थानीय निवासी खनीदर शर्मा और साहिल कुमार ने बताया कि नालागढ़-शिमला बस सेवा को लेकर यात्रियों की परेशानी लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पहले सुबह करीब 5 बजे नालागढ़ से शिमला के लिए सीधी बस चलती थी, लेकिन यह रूट पिछले डेढ़-दो वर्षों से बंद है। वर्तमान में सुबह करीब 7 बजे नालागढ़ से रामशहर होते हुए शिमला के लिए बस सेवा उपलब्ध है। यात्रियों का आरोप है कि इस रूट पर अक्सर पुरानी बसें भेजी जाती हैं, जिससे बीच रास्ते में बस खराब होने की घटनाएं आम हो गई हैं।
पुरानी बसें बदलने की मांग
यात्रियों ने नालागढ़-रामशहर-शिमला रूट पर पुरानी और खस्ताहाल बसों के बजाय बेहतर स्थिति वाली बसें चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बसों की नियमित जांच और समय पर मरम्मत की जानी चाहिए, ताकि यात्रियों को बीच रास्ते में परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
पुराने रूट को बहाल करने की मांग
खनीदर शर्मा और साहिल कुमार ने एचआरटीसी प्रबंधन व सरकार से नालागढ़-रामशहर-शिमला रूट पर बेहतर बसें उपलब्ध कराने के साथ करीब डेढ़-दो साल पहले बंद किए गए सुबह 5 बजे के नालागढ़-शिमला सीधे रूट को बहाल करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे मरीजों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को राहत मिलेगी।