फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nalagarh roads will be spruced up at a cost of Rs 31.51 crore, MLA Bawa started the work of laying tar.

Solan News: नालागढ़ में 31.51 करोड़ से चकाचक होंगी सड़कें, विधायक बावा ने शुरू कराया तारकोल बिछाने का काम

Sat, 14 Mar 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Nalagarh roads will be spruced up at a cost of Rs 31.51 crore, MLA Bawa started the work of laying tar.
नालागढ के विधायक हरदीप बावा जोघो- बरूणा सड़क पर रिमेटलिंग का कार्य शुरू कराते हुए- स्रोत- विभाग।
जोघों-बरुणा और गुजरहट्टी-रतवाड़ी-गोलजमाला मार्ग का होगा कायाकल्प, लोगाें को पंचायतों मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने शुक्रवार को क्षेत्र की दो प्रमुख सड़कों पर तारकोल बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया। इन सड़क परियोजनाओं पर कुल 31.51 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे क्षेत्र की पांच पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। विधायक ने सबसे पहले 4 किलोमीटर लंबी जोघों से बरुणा सड़क के सुधारीकरण कार्य की शुरुआत की। इस मार्ग पर करीब 51 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं। विधायक ने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर इस कार्य को पूरा कर लिया जाए। इस सड़क के बनने से जोघों, पंजेहरा, बरुणा, बघेरी और गुल्लरवाला पंचायतों के लोगों की बरसों पुरानी मांग पूरी होगी। इसके पश्चात, विधायक ने गुजरहट्टी से रतवाड़ी-गोलजमाला सड़क पर भी तारकोल बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया। 32 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 31 करोड़ रुपये खर्च होंगे। खास बात यह है कि इस सड़क का निर्माण न्यू टेक्नोलॉजी से किया जा रहा है, जिससे इसकी मजबूती और आयु अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed