{"_id":"693042359e72b36deb0c81b0","slug":"nalagarh-hospital-faces-shortage-of-specialist-doctors-solan-news-c-176-1-ssml1044-158393-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी
विज्ञापन
रेडियोलॉजिस्ट समेत पांच पद खाली
मरीजों को निजी क्लीनिकों में करवाने पड़ रहे अल्ट्रासाउंड
अस्पताल में रोजाना 500 के करीब होती है ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। यहां पर पांच चिकित्सकों के पद खाली हैं। अस्पताल में आने वाले रोगियों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश सरकार ने सभी जगह नए चिकित्सक भेज दिए हैं लेकिन नालागढ़ में एक भी नया चिकित्सक नहीं आया। यहां पर एक चिकित्सक को नियुक्ति की थी लेकिन उक्त महिला चिकित्सक ने अभी ज्वाइन नहीं किया। चिकित्सालय में प्रतिदिन 400 से 500 रोगी उपचार के लिए आते हैं, लेकिन चिकित्सक न होने से लोगों को काफी परेशानी होती है।
अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद लंबे समय से खाली है। इसके कारण यहां पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए रोगियों को निजी क्लीनिक में जाना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने यहां पर एक चिकित्सक को रेडियोलॉजिस्ट के प्रशिक्षण दिलाया गया है लेकिन वह कम ही रोगियों को देख पाते हैं। इसके अलावा अस्पताल में ईएनटी, मेडिसन, मनोवैज्ञानिक सामान्य रोग के चिकित्सक का पद खाली पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
अस्पताल में चिकित्सकों के पद काफी समय से खाली हैं। इससे रोगियों को महंगे इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। यहां पर पूर्व सरकार ने इस अस्पताल का दर्जा बढ़ाया था लेकिन वर्तमान सरकार ने उसे भी कम कर दिया है।
-नरेश घई, अध्यक्ष, नालागढ़ संघर्ष समिति
चिकित्सालय में पांच चिकित्सकों के पद खाली पड़े हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से रिक्त पदों की रिपोर्ट तैयार करके उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। यहां पर एक महिला चिकित्सक की नियुक्ति हुई थी लेकिन उसने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है।
-डॉ. कविराज नेगी, बीएमओ नालागढ़