फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nalagarh children won medals in the National Yoga Competition

Solan News: नालागढ़ के बच्चों ने राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में जीते पदक

Wed, 01 Apr 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Nalagarh children won medals in the National Yoga Competition
अमृतसर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय योग प्रतियोगिता में हिमाचल के विजेता छात्र मेडल के साथ- फाइल - फोटो : करंट लगने से घायल रामेश्वर।
दत्तोवाल योगासन स्पोर्ट्स अकादमी के तीन युवा ने जीते गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के दत्तोवाल योगासन स्पोर्ट्स अकादमी के तीन बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। इन बच्चों का नालागढ़ पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। पंजाब के अमृतसर में योग स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन और पतंजलि योग समिति की ओर से 26 से 29 मार्च तक ओपन राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में हिमाचल से चार प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से दत्तोवाल योग समिति के तीन और कांगड़ा के एक छात्र ने मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। 10 वर्षीय हरि ओम कश्यप ने ट्रेडिशनल और आर्टिस्टिक में गोल्ड मेडल, सात वर्षीय अमायरा ने आर्टिस्टिक में सिल्वर मेडल, नौ वर्षीय प्रियल ने आर्टिस्टिक में ब्रॉन्ज मेडल और कांगड़ा के 14 वर्षीय त्रयंबकम ने आर्टिस्टिक में कांस्य पदक हासिल किया। आर्टिस्टिक कैटेगरी में सोलो सांग के साथ योग का प्रदर्शन किया जाता है। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यातिथि योग माता शकुंतला ने बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए। अकादमी की कोच ने बताया कि इन बच्चों को नालागढ़ पहुंचने पर अकादमी की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed