फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Municipal Council Chairman did a surprise inspection of the road under construction

Solan News: नगर परिषद अध्यक्ष ने निर्माणाधीन सड़क का किया औचक निरीक्षण

Fri, 08 Dec 2023 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
12 करोड़ रुपये की राशि से शहर की तीन सड़कों में हो रहा काम
विज्ञापन

निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के मौके पर दिए निर्देश
गड्ढे पड़े होने के चलते सड़क पर वाहन चलाने में आ रही दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के सेक्टर एक में निर्माणाधीन सड़क का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान नप अध्यक्ष मोनिशा शर्मा, उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, पार्षद ठाकुर दास शर्मा, निशा शर्मा समेत नप के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा मौजूद रहे।
निरीक्षण टीम ने मौके पर पाया कि सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चला हुआ है और जल्द ही लोगों को इसकी सुविधा भी मिल जाएगी। इससे पहले सड़क पर काफी गड्ढे पड़े हुए थे। इस कारण वाहन हिचकोले खाकर आवाजाही करते थे। रात के समय दोपहिया वाहन चलाने में काफी समस्या आती थी। कई बार दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का भी शिकार हुए। इसके अलावा दो अन्य सड़कों पर भी निर्माण कार्य चला हुआ है। केंद्र सरकार की 12 करोड़ रुपए से शहर सड़क ठीक करवाई जा रही है।
विज्ञापन

इस कार्य को हिमुडा करवा रही है। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता को ध्यान में रखकर कार्य करने के निर्देश भी दिए गए ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। वहीं मौके पर नगर परिषद की टीम ने जेई हिमुडा बसंत कुमार से सड़क बारे पूछताछ की और अभी तक के किए कार्य पर संतोष जताया। उधर, नप अध्यक्ष मोनिशा शर्मा ने नप परवाणू के अधिकारियों को भी भविष्य में औद्योगिक सड़कों के निर्माण में बेहतर तकनीक अपनाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि परवाणू की तीन सड़कों जिसमें नगर परिषद से अमर फ्लोर मिल चौक, आयशर चौक से सेक्टर दो की तरफ और एचपीएमसी रोड पिछले लगभग 20 साल से अनदेखी की शिकार हो रही थी। सड़क की खस्ताहालत के चलते वाहनों का चलना मुश्किल हो रहा था। इसे देखते हुए नगर परिषद ने केंद्र सरकार की औद्योगिकीकरण योजना के तहत सड़कों के लिए 12 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की थी। इन सड़कों के निर्माण के लिए स्थानीय हिमुडा को नोडल एजेंसी बनाया गया। अब नगर परिषद से पुरानी अमर फ्लोरमिल तक सड़क पर चल रहे कार्य सड़क के किनारे दोनों तरफ चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed