{"_id":"6565e42d73a025616a0e4806","slug":"municipal-council-again-in-nalagarh-survey-will-be-conducted-for-house-tax-from-solan-news-c-176-1-ssml1042-11717-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नगर परिषद नालागढ़ में फिर\nसे गृह कर के लिए होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नगर परिषद नालागढ़ में फिर से गृह कर के लिए होगा सर्वे
Tue, 28 Nov 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर तैयार करने के बाद नप ने लिया निर्णय
इससे पहले निजी कंपनी की ओर से किया गया था सर्वे
कई त्रुटियां रहने के चलते लोगों ने जमा नहीं करवाया कर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ गृह कर (हाउस टैक्स) को लेकर दोबारा से सर्वे कराएगी। इससे पहले निजी कंपनी के साॅफ्टवेयर के मुताबिक नप ने सर्वे कराया था। इसमें लोगों की कई तरह की आपत्तियां रह गई थीं लेकिन अब सरकार ने अपना सॉफ्टवेयर बना दिया है और इसी के आधार अब फिर से सर्वे करवाया जाएगा। नगर परिषद का लक्ष्य है कि दिसंबर माह के अंत कर सर्वे करवाने के बाद उपभोक्ताओं को बिल जारी कर दिए जाएंगे। जिन लोगों ने पिछले साल गृह कर जमा नहीं कराया उनके बकाया राशि नए बिल में समाहित हो कर आएगा।
नगर परिषद नालागढ़ में 3300 के करीब मकान हैं। नगर परिषद ने पिछले वर्ष से यहां पर हाउस टैक्स शुरू कर दिया है। पिछले वर्ष 55 लाख रुपये टैक्स के रूप में नगर परिषद ने वसूलने थे। लेकिन नगर परिषद 32 लाख ही वसूल कर पाई थी। इसमें करीब 1500 लोगों ने टैक्स जमा नहीं कराया। इन लोगों का कहना था कि उनका एरिया ज्यादा दिखाया गया है जबकि मौके पर ऐसा नहीं है। जिसके चलते उन्होंने टैक्स जमा नहीं करवाया।
इस बीच सरकार के आईटी विभाग ने नगर परिषद को सॉफ्टवेयर तैयार करके दे दिया है। इसी के तहत अब सर्वे हो रहा है। माह के अंतिम सप्ताह तक लोगों को नये सर्वे के अनुरूप हाउस टैक्स जमा कराने के बिल दिए जाएंगे। जिन लोगों को अपने एरिया को लेकर शंका थी वह अब नए सर्वे के दौरान दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
उधर, नगर परिषद के ईओ आरएस वर्मा ने बताया कि सरकार अपने नए सॉफ्टवेयर से दोबारा सर्वे करा रही है। लेकिन जिन लोगों ने पिछले साल का टैक्स जमा नहीं कराया उनका नए बिल के साथ बकाया राशि जुडकर आएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नए सर्वे के दौरान लोग अपने मकान के एरिया को लेकर डाटा सही करा लें। किसी को कोई भी आपत्ति हो वह नए सर्वे के दौरान सही करवा ले। जिससे टैक्स देने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने बताया की टीम सर्वे कर रही है और लोग उनका सहयोग करें। इसके बाद किसी की आपत्ति पर सुनवाई नहीं होगी। वहीं बाद में सुनवाई के लिए अलग से फीस भरनी पड़ेगी।