फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Municipal Corporation will deposit property tax online from the month of April

अप्रैल माह से नगर निगम ऑनलाइन जमा करेगा प्रोपर्टी टैक्स

Tue, 08 Mar 2022 10:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:40 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शहरवासियों को अप्रैल माह से प्रॉपर्टी टैक्स के बिल जारी होंगे। पहली बार लोगों को इन बिलों को जमा करवाने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं रहेगी। वे घर बैठे ही ऑनलाइन बिल जमा करवा सकेंगे, लेकिन इससे पहले लोगों को नगर निगम की वेबसाइट www.mcsolan.in पर अपनी मेल आईडी और मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करना होगा। निगम की ओर से दिए गए लिंक पर लोग अपने आप को रजिस्टर कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसमें पंजीकरण करने का आसान तरीका है। रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले निगम की वेबसाइट www.mcsolan.in पर सिटीजन लॉग इन करें। इसके बाद उपभोक्ता आईडी बनाई जाएगी। आईडी पर डाटा सबमिट करना होगा। सफल पंजीकरण होने के बाद उपभोक्ता के नंबर पर यूजर आईटी और पासवर्ड आएगा। इसके बाद उपभोक्ता घर बैठे ही रजिस्टर हो जाएगा और वह प्रॉपर्टी टैक्स, पानी, कूड़ा, हाउस टैक्स और शॉप रैंट के बिल जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

गौर रहे कि नगर निगम ने ऑनलाइन बिल जमा करने के लिए शहरवासियों को घर जाकर पंजीकरण के फार्म बांटे हैं। निगम ने ऑनलाइन बिल जमा करवाने के लिए 28 फरवरी का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके बाद अब नगर निगम पहली अप्रैल से सभी बिलों को ऑनलाइन जमा करने की सुविधा देगा। हालांकि अभी तक उपभोक्ताओं को कोई भी बिल जमा करवाने के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। उधर, नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि नगर निगम एक अप्रैल से टैक्स के बिल ऑनलाइन जमा करेगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को www.mcsolan.in पर अपना पंजीकरण कर नई आईडी तैयार करनी होगी। आईडी बनने के बाद वे अपने एकाउंट से निगम के विभिन्न बिलों का घर बैठ कर ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed