फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mr and Miss Quinn will be elected on Christmas and New Year

Solan News: क्रिसमस और नव वर्ष पर चुने जाएंगे मिस्टर व मिस क्विन

Sun, 24 Dec 2023 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
चायल पैलेस समेत अन्य होटलों में होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन


पर्यटकों को लुभाने के लिए अन्य सभी इंतजाम भी किए पूरे
चायल पैलेस में सौ और अन्य होटलों में 50 फीसदी एडवांस बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्रिसमस और नव वर्ष को लेकर पर्यटन स्थलों के होटलों में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है। चायल पैलेस में मिस्टर व मिस क्विन चुने जाएंगे। इसके लिए प्रदेश के पर्यटन निगम की ओर से भी होटलों में तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इसके अलावा निजी होटलों में भी विशेष पैकेज और डीजे आयोजन किया जाएगा।


जानकारी के अनुसार बढ़ती ठंड को देखते हुए क्रिसमस तक पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की उम्मीद है। पर्यटक स्थलों में व्हाइट क्रिसस की आस को लेकर हिमाचल की वादियों में आने के लिए अब पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है। जिसमें चायल क्षेत्र के होटलों में 50 फीसदी होटल पैक हो चुके है। जबकि चायल पैलेस 25 दिसंबर तक 100 फीसदी पैक है। वहीं पर्यटकों को लुभाने के लिए होटल कारोबारियों ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। जिसमें जहां क्रिसमस और नववर्ष के लिए पर्यटकों के लिए एक से बढ़ एक व्यंजन परोसे जाएंगे। वहीं पर्यटकों को लुभाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। बाहरी राज्यों से सोलन, शिमला के पर्यटक स्थलों में बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए क्रिसमस से पहले से ही सोलन, कसौली, चायल, शिमला का रुख करने लगते है। इस बार भी क्रिसमस से पहले ही पर्यटकों ने हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया था। चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि क्रिसमस और नव वर्ष के लिए होटल कारोबारियों ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली हैं। क्रिसमस के लिए अब एडवांस बुकिंग आना भी शुरू हो गई है। 25 तक 80 फीसदी होटल पैक रहने की उम्मीद है। वहीं चायल पैलेस के वरिष्ठ प्रबंधक विपिन जीस्टू ने बताया कि पर्यटकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा इस दौरान मिस्टर और मिस क्विन को भी चुना जाएगा, जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed