{"_id":"6afee862f688b735700f2eb8","slug":"mindspark-program-launched-in-517-government-schools-in-solan-children-will-learn-using-digital-methods-solan-news-c-176-1-ssml1041-184849-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन के 517 सरकारी स्कूलों में शुरू हुआ माइंड स्पार्क प्रोग्राम, डिजिटल तरीके से पढ़ेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन के 517 सरकारी स्कूलों में शुरू हुआ माइंड स्पार्क प्रोग्राम, डिजिटल तरीके से पढ़ेंगे बच्चे
Fri, 20 Nov 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में आईटी लैब की जा रही स्थापित, हाई स्पीड इंटरनेट से जुड़ेंगे
दोनों विषयों में रोचकता लाने के लिए बदलेगा का पढ़ाने का तरीका
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सरकारी स्कूलों में शिक्षा को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने के लिए एक अहम पहल की गई है। अब माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों में हिंदी और गणित विषयों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत जिले में माइंड स्पार्क प्रोग्राम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम से स्कूलों में डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा मिलेगा और विद्यार्थियों को खेल-खेल में पढ़ने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के शुरुआती चरण में प्रदेशभर के करीब 5000 स्कूलों को शामिल किया गया है। इनमें जिला सोलन के 517 स्कूल शामिल हैं। अब तक जिले के 336 प्राइमरी और 181 अपर प्राइमरी स्कूलों को इस कार्यक्रम से जोड़ा जा चुका है। विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और पढ़ाई में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए इन स्कूलों में इंटरनेट सुविधा के साथ आईटी लैब स्थापित की गई हैं।
इन आधुनिक आईटी लैब में विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर लैपटॉप उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। शिक्षण व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए एक लैपटॉप पर दो विद्यार्थियों को शामिल किया गया है, ताकि वे आपसी सहयोग से सीख सकें। कंप्यूटर और डिजिटल तकनीक के माध्यम से बच्चों को स्वयं लिखने और पढ़ने का अवसर मिलेगा। इस नई शिक्षण पद्धति से विद्यार्थियों में विषयों के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी। साथ ही वे बिना बोरियत महसूस किए खेल-खेल में कठिन विषयों को आसानी से समझ सकेंगे।
विज्ञापन
इनसेट
पढ़ाने का तरीका बदलेगा, पढ़ाई बनेगी रोचक
कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप ठाकुर ने बताया कि पारंपरिक रटने की पद्धति के मुकाबले डिजिटल और विजुअल लर्निंग का बच्चों के मानसिक विकास पर सकारात्मक असर पड़ता है। इसी उद्देश्य से हिंदी और गणित विषयों को पढ़ाने के तौर-तरीकों में बदलाव किया गया है। माइंड स्पार्क प्रोग्राम से न केवल बच्चों के परीक्षा परिणामों में सुधार होगा, बल्कि उनकी पढ़ने और सीखने की क्षमता भी विकसित होगी। प्रदेशभर के करीब 5000 स्कूलों को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया है। इसके अलावा अन्य स्कूलों को भी इसमें शामिल करने की प्रक्रिया जारी है।
कोट
माइंड स्पार्क प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को डिजिटल लर्निंग के माध्यम से हिंदी और गणित विषयों में बेहतर बनाना है। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों को खेल-खेल में और सरल तरीकों से पढ़ाया जाएगा, ताकि दोनों विषयों के प्रति उनका डर दूर हो और वे इन्हें रुचि के साथ सीख सकें। - डॉ. राजेंद्र वर्मा, जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा एवं उपनिदेशक गुणवत्ता शिक्षा