{"_id":"695030b134b1010a510188e8","slug":"meritorious-students-of-10-cluster-schools-including-bhumati-school-were-honored-solan-news-c-176-1-ssml1040-160166-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भूमति स्कूल समेत 10 क्लस्टर विद्यालयों के मेधावी किए गए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भूमति स्कूल समेत 10 क्लस्टर विद्यालयों के मेधावी किए गए सम्मानित
विज्ञापन
भूमती स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति देते हुए। स्रोत: आईपीआर
विधायक संजय अवस्थी ने भूमती स्कूल में बहुउद्देशीय मंच की रखी आधारशिला,मेधावी किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान होना अनिवार्य है, क्योंकि यही संस्कार छात्रों को समाज का एक आदर्श नागरिक बनाने में मदद करते हैं। अवस्थी शनिवार को अर्की निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत भूमती के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस समारोह में भूमती क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले 10 विद्यालयों के मेधावियों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान संजय अवस्थी ने भूमती स्कूल में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय मंच की आधारशिला रखी और 2 लाख रुपये से निर्मित पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए और उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विकास कार्यों के लिए घोषणाओं की झड़ी
विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने भूमती स्कूल में हॉल निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, बहुउद्देशीय खेल मैदान के लिए 2 लाख रुपये, जमरोटी ग्राम सुधार सभा भवन की मरम्मत व नए कमरे के लिए 1.50 लाख रुपये और चुनारनाला मोक्षधाम निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले छात्रों के लिए 2100 रुपये और आयोजन समिति को 21 हजार रुपये देने का ऐलान किया।
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सुनी जनसमस्याएं
समारोह के बाद विधायक ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनसमस्याओं का शीघ्र निपटारा करने के कड़े निर्देश दिए। इससे पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य विजया चंदेल ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की और मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश कश्यप, भूमती पंचायत प्रधान योगेश गौतम, बड़ोग प्रधान योगराज चौहान, बीडीसी सदस्य आशा शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा शर्मा, एपीएमसी निदेशक प्यारे लाल शर्मा मौजूद रहे।