{"_id":"69d6593cdd8cf1a94a0a0571","slug":"meeting-of-pensionors-solan-news-c-176-1-ssml1040-166830-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 18 संगठनों को वार्ता के लिए जल्द बुलाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 18 संगठनों को वार्ता के लिए जल्द बुलाएगी सरकार
विज्ञापन
पेंशनर्स संघ की बैठक में पेंशनरों को दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर(सोलन)। रामशहर तहसील के जयनगर में भारतीय राज्य पेंशनर्स संघ इकाई जयनगर की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 16 मार्च को सोलन मुख्यालय पर हुए धरने व 30 मार्च को शिमला में संयुक्त मोर्चे के वित्तीय हकों को लेकर किए धरने व विधानसभा घेराव के बारे में अवगत कराया गया। बताया कि सरकार ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही 18 संगठनों के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया जाएगा। इस आश्वासन पर धरना स्थगित किया गया। अब इंतजार है कि मुख्यमंत्री कब वार्ता के लिए बुलाते हैं। बताया कि आगे की रणनीति राज्य की जॉइंट एक्शन कमेटी के आदेशानुसार होगी। बैठक में सोहन लाल ठाकुर, हरदेव महाजन, बाल कृष्ण ठाकुर, प्रताप सिंह, रूप लाल, हरी दास, विद्यासागर, प्रेम लाल, भगत राम, श्याम लाल, दसौंधी राम, रामलाल, रत्न लाल, रमेश चंद व गोपाल ने भाग लिया।