फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   meeting of pensionors

Solan News: 65, 70 और 75 साल पूरे करने वाले पेंशनरों को मिले वित्तीय लाभ

Fri, 06 Dec 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
उच्च न्यायालय के फैसले को लागू करने की उठाई गई मांग
विज्ञापन

नालागढ़ में हुई पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संघ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संघ की बैठक नालागढ़ में हुई, जिसमें लंबित मांगों पर विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष जगतार सिंह ने कहा कि 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पक्ष में उच्च न्यायालय ने 20 नवंबर को जो फैसला दिया है उसे अभी तक लागू नहीं किया गया है। पेंशनरों ने निगम से इस फैसले को लागू करने की मांग की है जिससे पेंशनरों को इसका लाभ मिल सके।
2016 सरकार की ओर से सातवें वित्तीय आयोग की सिफारिशें लागू की गई हैं जिनका लाभ अभी तक पेंशनरों को नहीं मिला है। बैठक में प्रस्ताव पारित करके इसका लाभ शीघ्र देने की मांग की गई। पिछले कई सालों ने पेंशनरों को मेडिकल बिल का भुगतान नहीं हो रहा है, जिसके चलते बुजुर्ग पेंशनरों को आर्थिक परेशानी हो रही है। पेंशनरों ने मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए बजट की मांग की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर श्याम लाल शर्मा, जयपाल, भाग सिंह, भजन सिंह, रजिंद्र कुमार, रघुबीर, दयाल वर्मा, जसपाल सिंह, उजागर चौधरी, मुकेश कुमार, जयपाल सिंह, अमरजीत सिंह, प्रेम चंद, रतन लाल, लक्ष्मण दास, बुद्धि सिंह, प्रेमचंद, रणजीत सिंह, अमर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed