फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   marriage vehicle accident

Solan News: चंबाघाट रेलवे ओवरब्रिज पर बरातियों की स्कॉर्पियो पलटी

Sat, 25 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
परवाणू से सलोगड़ा क्षेत्र जा रही थी बरात, हादसे में सभी सुरक्षित
विज्ञापन

गाड़ी को नुकसान, मौके पर लगा रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन के चंबाघाट रेलवे ओवरब्रिज पर बरात लेकर जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत यह रही कि हादसे में स्कॉर्पियो सवार सभी बराती सुरक्षित हैं और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गाड़ी में पांच लोग सवार थे। गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद यातायात प्रभावित भी रहा।
जानकारी अनुसार बरात परवाणू से सालोगड़ा की ओर जा रही थी। जैसे ही स्कॉर्पियो चंबाघाट रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंची तो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी बराती सुरक्षित बाहर निकल आए। खुशी के माहौल में अचानक हुए इस हादसे ने कुछ समय के लिए शादी की खुशियों के बीच तनाव पैदा कर दिया। गाड़ी पलटने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। प्रशासन ने क्रेन बुलाई और क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर सड़क किनारे किया गया। इसके बाद पुलिस ने यातायात को बहाल करवाया।
विज्ञापन

उधर, एएसपी सोलन राजकुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे में किसी को चोटें नहीं आई हैं। गाड़ी को क्रेन लगाकर सड़क से हटा दिया गया है। आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed