फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Markets decorated for Karva Chauth, Diwali

करवा चौथ, दिवाली के लिए सजे बाजार

Sun, 17 Oct 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Markets decorated for Karva Chauth, Diwali
मालरोड पर बारिश के बीच अपने गंत्वय की ओर बढ़ते राहगीर। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। करवा चौथ, दिवाली सहित अन्य त्योहार को लेकर शहर में खरीदारी का दौर जारी है। सोलन सहित आसपास के क्षेत्रों से भी लोग खरीदारी करने आ रहे हैं।
विज्ञापन

मालरोड, अपर बाजार, चौक बाजार, लक्कड़ बाजार में कारोबारियों ने दुकानों को सजाना शुरू कर दिया है। पर्व को लेकर सजावटी सामान सहित गिफ्ट आइटम, बेकरी शॉप, कपड़ों मनियारी की दुकानों पर लोग खरीदारी करने में जुटे हैं। कोविड के बीच इस बार लोगों के आने से बाजारों में जहां रौनक है, वहीं कारोबारियों के चेहरों पर भी मुस्कान झलकने लगी है।

रविवार को भी शहर में सजी दुकानों पर लोगों की भीड़ खरीदारी करने में लगी रही। अभी दिवाली को दो सप्ताह से अधिक दिन का समय है। फिर भी लोग पहले ही खरीदारी करने के इच्छुक हैं। जगह-जगह कपड़ों की दुकानों पर सेल लगाई गई है। लोग सस्ता सामान खरीदने में लगे रहे। रविवार को सुबह से शाम तक हल्की बारिश का सिलसिला भी जारी रहा। जिससे ठंड में भी इजाफा हुआ है।

सोलन बाजार में खरीदारी करते हुए। संवाद

सोलन बाजार में खरीदारी करते हुए। संवाद- फोटो : SOLAN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed