फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Many officers did not reach the District Development Council meeting, notice will be issued

Zila Parishad Solan : जिला परिषद की बैठक में फिर नहीं पहुंचे कई अधिकारी

Wed, 31 Aug 2022 01:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Many officers did not reach the District Development Council meeting, notice will be issued
जिला परिषद सोलन की विशेष बैठक में चर्चा करते पदाधिकारी। - फोटो : SOLAN
सोलन। जिला के विकास के लिए सरकारी अधिकारी कितने सजग हैं, यह उनकी बैठकों में उपस्थिति से साफ जाहिर हो जाता है। जिला परिषद सोलन की दो सप्ताह के भीतर दो अहम बैठकें हुईं, लेकिन कई अधिकारियों ने इन बैठकों में शामिल होना जरूरी नहीं समझा। 18 अगस्त को हुई जिला परिषद की बैठक से कई अधिकारी नदारद रहे थे, जिसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया था। मंगलवार 30 अगस्त को फिर से जिला परिषद की विशेष बैठक बुलाई गई, लेकिन इसमें भी पांचों खंड विकास कार्यालय, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, विद्युत उपमंडल अर्की के साथ ही कई अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लेने में रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्यों ने कहा कि अधिकारी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते और न ही बैठकों में आते हैं। वहीं, बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने बैठक से नदारद रहे अधिकारियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों से जवाब तलब करने के साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

गौर हो कि बीते 18 अगस्त को हुई जिला परिषद की बैठक से अधिकांश अधिकारी नदारद रहे थे। ऐसे में दोबारा से विशेष बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया था। मंगलवार को हुई बैठक में भी कई अधिकारी नहीं पहुंचे और अधिकारियों की कुर्सियां खाली रहीं। जिला पंचायत अधिकारी रमेश मिन्हास ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। मंगलवार को हुई बैठक में जिला परिषद सोलन की उपाध्यक्ष कमलेश पंवर, जिला परिषद के सदस्य समेत गिने चुने विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के पास नहीं है जवाब
जिला परिषद सदस्य रीना देवी ने कोटबेजा पंचायत की गुनाई सड़क की खस्ताहालत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कुछ बोलते हैं और उनके अधीन के कर्मचारी कुछ और। पहले बताया गया कि सड़क में पैचवर्क किया जा रहा है और अब बोल रहे यह नहीं हो सकता। जिला परिषद सदस्य ने कहा कि 11 नवंबर 2021 से बैठक में गुनाई सड़क का मामला उठाया जा रहा है। सड़क की हालत खराब हो चुकी है, मगर अभी तक इसमें कोई कार्य नहीं हुआ। उधर, अधिशाषी अभियंता ने कहा कि बरसात के बाद पैचवर्क कर दिया जाएगा।

कार्यों के प्रस्ताव देने से पूर्व विभागीय अधिकारियों से करें चर्चा
जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि जिला परिषद सदस्य विकास कार्यों का प्रस्ताव देने से पहले संबंधित विभागों से चर्चा करें, ताकि मुद्दों का समय पर समाधान हो सके और विकास कार्य हों सकें। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए गए कि जिला परिषद सदस्यों द्वारा उठाए गई समस्याओं का समय पर निवारण करें और प्रस्तावों को भी गंभीरता से लें। बैठक में पेयजल, सड़क, रास्ते और भवन निर्माण सहित अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed