{"_id":"6ac633a623e41a550a0838cd","slug":"third-cultural-evening-of-the-himachal-festival-solan-news-c-176-1-sln1009-180990-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हिमाचल उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक \nसंध्या में गौरव कौंडल ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हिमाचल उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में गौरव कौंडल ने बांधा समां
विज्ञापन
सोलन शहर के ठोडो मैदान में चल रहे हिमाचल उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या के दौरान सांस्कृतिक प
पीटीसी वॉयस ऑफ पंजाब के विजेता की दमदार प्रस्तुति पर खूब झूमे दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन।
हिमाचल उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने खूब समां बांधा। ठोडो मैदान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पीटीसी वॉयस ऑफ पंजाब के विजेता गौरव कौंडल की दमदार प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। उन्होंने एक से बढ़कर एक पंजाबी गीत प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति पर दर्शक जमकर झूमे और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गौरव कौंडल से पहले शिमला के गायक ऋषभ सल्होत्रा, पहाड़ी गायिका तनुजा चौहान, नरेश कटोच, अनिल धीमान और प्रियांश मिर्टा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। पहाड़ी और आधुनिक संगीत की प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक संध्या में संगीत के विविध रंग बिखेरे। सांस्कृतिक संध्या का विशेष आकर्षण स्कूली बच्चों की देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता रही। बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल, यूरो किड्स, एलिट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ब्राइट होराइजन पब्लिक स्कूल, दयानंद आदर्श विद्यालय, नटखट स्कूल और सोलन पब्लिक स्कूल के नन्हे कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। प्रतियोगिता में जानी-मानी रंगकर्मी कुमारी सुनीता शर्मा और मंजू भारद्वाज ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। सांस्कृतिक संध्या के दौरान राज्यस्तरीय गायन प्रतियोगिता हिमाचल आइडल का दूसरा राउंड भी आयोजित किया गया। जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जाने-माने संगीत गुरु परमिंदर सिंह नामधारी और प्रसिद्ध गायक सोनू भारद्वाज निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं। डायनामिक इंडिया युवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष, संस्थापक उपाध्यक्ष, संस्थापक महासचिव सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और कलाकारों का स्वागत किया। आयोजकों ने कहा कि हिमाचल उत्सव की आगामी सांस्कृतिक संध्याओं में भी संगीत, नृत्य और युवा प्रतिभाओं की शानदार प्रस्तुतियों का सिलसिला जारी रहेगा।