फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Several decisions taken at the monthly meeting of the BJP Solan Urban Mandal

Solan News: भाजपा ने वादा बनाम हकीकत दिवस, को लेकर बनाई रणनीति

Wed, 07 Oct 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
पायलट कैप्टन सुमित मच्छार व उनकी टीम की सराहना की
विज्ञापन

भाजपा सोलन शहरी मंडल की मासिक बैठक में लिए कई निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल की मासिक बैठक सोलन में हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने की। इसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और वादा बनाम हकीकत दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसमें प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन और रोष रैली निकाली जाएगी। साथ ही लोगों को हकीकत बताई जाएगी। बैठक में सोलन जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, सोलन जिला प्रभारी राजपाल सिंह और शिमला संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक अक्षय भरमौरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंडल की ओर से पूर्व में आयोजित विभिन्न संगठनात्मक और जनसेवा कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में भारतीय पायलट कैप्टन सुमित मच्छार और उनकी पूरी टीम के साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई। मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि संकट की घड़ी में उन्होंने जिस प्रकार धैर्य और जिम्मेदारी का परिचय दिया, वह सभी के लिए प्रेरणादायक है। भाजपा सोलन शहरी मंडल ने उनके साहस का अभिनंदन किया और ऐसे साहसी भारतीयों पर पूरे देश को गर्व बताया। मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राजनीतिक और सामाजिक विमर्श में नकारात्मक प्रचार का जवाब तथ्यों के आधार पर देना आवश्यक है। उन्होंने आह्वान किया कि नकारात्मक प्रचार का जवाब सत्य, तथ्यों और सकारात्मक जनसंवाद से दें। उन्होंने बताया कि भाजपा सोलन शहरी मंडल जनता से जुड़े विषयों को तथ्यों के साथ उठाएगा। इसी क्रम में कांग्रेस सरकार के चुनावी वादों और उनके क्रियान्वयन की स्थिति को जनता के समक्ष रखने के लिए वादा बनाम हकीकत दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के माध्यम से संबंधित वादों और उपलब्ध तथ्यों को जनता के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article