फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A meeting will be held in Darlaghat in the presence of the MLA

Solan News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक 11 अक्टूबर को

Wed, 07 Oct 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट में विधायक की मौजूदगी में होगी बैठक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)।
जिला परिषद दाड़लाघाट वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक 11 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे दाड़लाघाट स्थित शिव मंदिर में आयोजित की जाएगी। बैठक में अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप भी बैठक में मौजूद रहेंगे। जिला परिषद वार्ड प्रभारी दाड़लाघाट मोहन ठाकुर ने बताया कि बैठक में वार्ड से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने जिला परिषद दाड़लाघाट वार्ड के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बैठक के माध्यम से क्षेत्र के विकास और संगठन को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर आपसी विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed