{"_id":"5f624f278ebc3edc3964d297","slug":"man-commits-suicide-at-parnoo-solan-news-sml3453176189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारनू में ससुराल से घर लौटने के बाद व्यक्ति फंदे से झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारनू में ससुराल से घर लौटने के बाद व्यक्ति फंदे से झूला
विज्ञापन
दाड़लाघाट(सोलन)। पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत पारनू पंचायत के नेरी गांव के एक व्यक्ति ने घर की छत से लटक कर जान दे दी। मृतक घर पर खेतीबाड़ी का काम करता था।
जानकारी के अनुसार नेरी गांव के 40 वर्षीय कुलदीप पुत्र बाबू राम अपने ससुराल से बीवी बच्चों के साथ लौटा था। ससुराल से आते समय रास्ते में वह अपने बच्चों से आगे घर पहुंच गया। जब उसकी पत्नी और बच्चे घर पहुंचे तो उन्होंने उसे घर की छत से लटके हुए देखा।
शोर मचाने पर पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। पड़ोसियों ने कुलदीप को नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया। अर्की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी। प्रथमदृष्ट्या यह मामला आत्महत्या का है।