फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mal road rukus

मालरोड से अतिक्रमण हटाने पर फिर बवाल, श्ाहर जाम

Sat, 19 Sep 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन।
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन। Updated Sat, 19 Sep 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन

नगर परिषद की अतिक्रमण हटाने की मुहिम के दौरान शनिवार को फिर से बवाल खड़ा हो गया। दोपहर बाद नगर परिषद की टीम ने माल रोड पर अतिक्रमण हटाते हुए जबरन रेहड़ी-फड़ी वाले के समान को गाड़ी में ठूस दिया। इससे भड़के रेहड़ी-फडी वाले गाड़ी के पिछे भागते हुए मुरारी मार्केट पहुंचे और गाड़ी रोक दी। महिलाएं गाड़ी के आगे खड़ी होकर प्रदर्शन करने लगी। इस दौरान नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन


इससे मुरारी मार्केट पर ट्रैफिक जाम हो गया। जिसका असर चंबाघाट, राजगढ़ रोड व सपरूण मार्ग पर देखने को मिला। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई जिस कारण लोग काफी देर तक जाम से जूझते रहे। महेश शर्मा, अनिल, रमन सूद, अरूण, गोपाल, राजेश कश्यप ने स्थानीय प्रशासन, नप पुलिस विभाग से स्थाई व्यवस्था की मांग की है। नतीजतन लोग रोज इन विवादों के चलते जाम की परेशानी में न पड़े।
विज्ञापन


रेहड़ी-फड़ी यूनियन के प्रधान केवल राम और गुरमेल, सुरेंद्र सिंह, सोनिया ने इस कार्रवाई को गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से वेंडिंग कमेटी बनाने की मांग सिरे नहीं चढ़ी है। इस कारण रेहड़ी लगाने के लिए जगह चिन्हित नहीं हो सकी है। ऊपर से नगर परिषद की इस तरह की कार्रवाई से भूखे मरने की नौबत आ गई है। उन्होंने जबरन सामान को जब्त करने को गैर कानूनी करार देकर कोर्ट में जाने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नप अध्यक्ष कुलराकेश पंत ने कहा कि रेहड़ी-फड़ी वालों को जिला प्रशासन उचित जगह मुहैया करवाए। सामान जब्त करने की कार्रवाई सही नहीं है न ही यह समस्या का समाधान है। जिला प्रशासन को संबंधित यूनियनों के साथ बैठक कर स्थाई हल निकाला जाना चाहिए। जिस जगह पर अतिक्रमण हो रहा है वह जगह नगर परिषद की नहीं बल्कि लोनिवि की है, लेकिन उस विभाग का कोई अधिकारी नहीं दिखता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed