{"_id":"5784da2a4f1c1b1b0813e2ae","slug":"loot-in-baddi-5-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के हेल्पर से मारपीट कर जेब से छीनी नगदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के हेल्पर से मारपीट कर जेब से छीनी नगदी
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Tue, 12 Jul 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन में राह चलते किराने की दुकान में काम करने वाले एक युवक की जेब से पांच शातिरों ने मारपीट कर नगदी छीन ली है।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीएन में राह चलते किराने की दुकान में काम करने वाले एक युवक की जेब से पांच शातिरों ने मारपीट कर नगदी छीन ली है। मामले की शिकायत युवक ने तुरंत अपनी जान पहचान वाले पुलिस अधिकारी को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी। करीब दस घंटे के बाद पुलिस ने इस छीनाझपटी के मामले में एक नाबालिग को छोड़कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार काठा की एक किराना दुकान में प्रदीप कुमार मंडल निवासी पश्चिम बंगाल हेल्पर का काम करता है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे जब वह काठा से सिक्का होटल की ओर जा रहा था तो अचानक दो युवकों ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद तीन और युवक आए तथा उसके साथ मारपीट करने लगे। पांचों ने इसकी पैंट की जेब में रखे 1520 रुपये निकाले और फरार हो गए। एसपी बद्दी बिशेर सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
घुमाया पीएसओ के फोन का नंबर
शिकायतकर्ता ने डीएसपी बद्दी के पीएसओ का नंबर होने के चलते उसे फोन पर यह जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर दो आरोपियों राकेश वर्मा (34) पुत्र रोशन लाल निवासी मंडी, हरीश (27) पुत्र भीमसेन निवासी मंडी को पकड़ा है। पुलिस ने कुछ समय बाद अन्य आरोपी भगवान दास (36) पुत्र पंजाब सिंह निवासी हमीरपुर को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग भी इस मामले में शामिल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
यूपी का युवक चल रहा है फरार
घटना में शामिल एक यूपी निवासी युवक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। डीएसपी गौरव सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता की ओर से समय पर पुलिस में सूचना देने के चलते आरोपियों को 10 घंटे के भीतर ही पकड़ लिया गया है। कहा कि एक अन्य आरोपी को भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
कुछ देर पहले मोबाइल भी छीना था
पुलिस का दावा है कि पकड़े गए शातिरों ने कुछ देर पहले राह चलते व्यक्ति रामेश्वर प्रशाद से मोबाइल भी छीना था। वह मोबाइल पुलिस ने इन्हीं से रिकवर किया है। सभी नशेड़ी बताए जा रहे हैं। स्नैचिंग की वारदातें यह पहले से ही करते आ रहे हैं। पुलिस अन्य मामलों में भी सुराग तलाश रही है।