फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   lawer on strik in solan district

वकील हड़ताल पर, अदालतों में कामकाज ठप

Fri, 31 Mar 2017 11:12 PM IST
सोलन, ब्यूरो
सोलन, ब्यूरो Updated Fri, 31 Mar 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
lawer on strik in solan district
अधिवक्ता संशोधन विधेयक में प्रस्तावित संशोधन के विरोध में बार एसोसिएशन सोलन ने शुक्रवार को हड़ताल कर कामकाज ठप रखा। - फोटो : court

अधिवक्ता संशोधन विधेयक में प्रस्तावित संशोधन के विरोध में बार एसोसिएशन सोलन ने शुक्रवार को हड़ताल कर कामकाज ठप रखा। कोई भी अधिवक्ता सोलन न्यायालय में पेश नहीं हुआ। इस दौरान सदस्यों ने बार एसोसिएशन के सभागार में आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें अधिवक्ताओं ने विधेयक का विरोध करते हुए इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला करार दिया।

विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान मनोज वर्मा ने बताया कि अगर सरकार इस विधेयक को वापस नहीं लेती है और इसे जबरदस्ती लागू करती है तो इसके परिणाम गंभीर होंगे। इसके विरोध में अधिवक्ता संघ निर्णायक लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि हड़ताल पूरी तरह सफल रही है। बैठक में सदस्यों ने कोर्ट में लंबित पड़े मुकदमों के लिए बार और बैंच की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान कुंदल चंदेल, अनिल भगनाल, कुमुद ठाकुर, रोहित भल्ला, भुवन सिंह ठाकुर, मानसिंह चंदेल, लक्ष्मण सिंह गिल, बीएस मेहता, आरके गर्ग, बीएस कपूर, शशि पंडित, रविंद्र टिक्कु, नवनीत कुमार भल्ला, सुधीर ठाकुर, अविनाश शर्मा, ओमप्रकाश, कमलेश चंदेल, अरुणा बाला, सुनीता शर्मा, सुभाष विरमानी, नीरज भारद्वाज, अजय शर्मा और राहुल कश्यप समेत अन्य अधिवक्ताओं ने इस विधेयक का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय अदालतों का किया बहिष्कार
अर्की (सोलन)। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर शुक्रवार को अर्की बार एसोसिएशन सदस्यों ने स्थानीय अदालतों का बहिष्कार किया। एसोसिएशन महासचिव भूपेंद्र किशोर ने बताया कि विधि आयोग द्वारा प्रस्तावित अधिवक्ता अधिनियम संशोधन 2017 के विरोध में अर्की बार एसोसिएशन ने प्रधान बीआर वर्मा की अगुवाई में स्थानीय न्यायालयों का बहिष्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed