फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Landslide hovering in double wall area Khatra, Badla Auto and Bus Stop

Solan News: दोहरी दीवार क्षेत्र में मंडरा रहा भूस्खलन का खतरा, बदला ऑटो और बस स्टॉप

Thu, 27 Jul 2023 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 27 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर दोहरी दीवार पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। वहीं लगातार डंगें से भी पत्थर गिर रहे हैं। ऐसे में यहां पर भूस्खलन खतरा बना हुआ है। जिसे देखते हुए प्रशासन की ओर से ऑटो और बस स्टैंड का स्थान भी बदल दिया है। सपरून चौक से शहर को आने वाली सड़क किनारे ऑटो लगाए जा रहे हैं। वहीं बसें भी यात्रियों को अब यही छोड़ रही हैं ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। इसी के साथ सोलन से सुबाथू जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है। जहां से बस और छोटे वाहन निकल रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं पहाड़ी से भूस्खलन होने से दरारें मिट्टी खिसकने के कारण गहरी होती जा रही है। इससे यहां पर संकट के बादल मंडराने शुरू हो गए हैं। इससे एहतियात के तौर पर हाईवे पर भी एक लेन बंद कर दी गई। खतरे को देखते हुए यहां से लोगों को पैदल चलने को भी मना किया है ताकि किसी की प्रकार के जोखिम से बचा जा सके।
विज्ञापन

सोमवार सुबह दोहरी दीवार पर भूस्खलन हुआ। इसके बाद से लगातार पहाड़ी दरक रही है। हालांकि यहां पर अब बेरिकेड्स लगा दिए गए हैं ताकि पहाड़ी से आने वाले पत्थर बेरिकेट के अंदर ही गिरे। वहीं जिस स्थान पर भूस्खलन हो रहा है वहां पर ऑटो और बस यात्री खड़े होकर इंतजार करते थे। ऐसे में इसे अस्थाई तौर पर बदला गया है। जिससे बड़ा हादसा न हो। वहीं अब तक की बारिश से जिले में 413.86 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। मंगलवार देर रात हुई बारिश के कारण भी अधिक नुकसान लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग को हुआ है। जिले में अभी भी चार सड़कें बंद पड़ी हैं। इसे खोलने का प्रयास लोनिवि टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed