फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Land slide on Kalka-Shimla NH near Dharampur traffic on hill side road to be closed for few hours

कालका-शिमला एनएच पर भूस्खलन, वन-वे करनी पड़ी आवाजाही

Sat, 21 Aug 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Land slide on Kalka-Shimla NH near Dharampur traffic on hill side road to be closed for few hours
कालका-शिमला एनएच पांच पर चक्कीमोड़ के समीप गिरे पत्थर। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। कालका-शिमला एनएच-5 पर परवाणू से सोलन के बीच कई जगहों पर बारिश के बाद पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिर गए। इस कारण दत्यार के समीप शनिवार करीब सुबह सात बजे तक वन-वे आवाजाही हुई है। बारिश के बीच एनएच पर वाहन चालकों को जान जोखिम में डाल निकलना पड़ रहा है। गनीमत रही कि पहाड़ों से गिर रहे पत्थर और मलबे से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

एनएच-5 पर अधिकतर भूस्खलन परवाणू, तंबू मोड़, चक्की मोड़, जाबली और सनवारा क्षेत्र में हुआ है जबकि अन्य जगहों पर छोटे-छोटे पत्थर सड़क पर आए हैं। बारिश के बीच आए पत्थरों को हटाने का कार्य फोरलेन कंपनी ने तड़के पांच बजे ही शुरू कर दिया था। भारी बारिश के बाद लगातार पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। अति संवेदनशील जगहों पर कंपनी के आला अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर यातायात व्यवस्था पर को सुचारु रखने के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परवाणू से सोलन फोरलेन पर करीब शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे से सड़क पर मलबा और पत्थर गिरना शुरू हुए। इसके बाद इक्का-दुक्का जगह वाहनों की आवाजाही वनवे रही। सूचना मिलने के बाद फोरलेन निर्माता कंपनी की टीमों ने मौके से करीब पांच बजे मलबा हटाने का कार्य शुरू किया और एनएच को सुचारु किया। 10 बजे तक दत्यार से जाबली तक लगभग सभी जगहों से मलबा हटा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परवाणू-सोलन फोरलेन निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया की सुबह पांच बजे से ही हाईवे पर पत्थर और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। सुबह 10 बजे तक दत्यार से लेकर धर्मपुर के बीच दोनों लेन से गिरे पत्थरों को हटा लिया था लेकिन सड़क से मलबा और पत्थर हटाने के बाद फिर पहाड़ों से भूस्खलन हो रहा। जगह-जगह टीमों की तैनाती की गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्री की सतर्क रहने की अपील
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने चंडीगढ़ से सोलन आ रहे लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से आग्रह किया है। उन्होंने अधिकारियों से बात कर धर्मपुर से परवाणू पहाड़ी वाली लेन को अस्थायी तौर पर बंद करने के निर्देश भी जारी किए हैं ताकि किसी भी नुकसान से बचा जा सके।

कालका-शिमला एनएच पर गिरे पत्थर को हटाती जेसीबी। संवाद

कालका-शिमला एनएच पर गिरे पत्थर को हटाती जेसीबी। संवाद- फोटो : SOLAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed