फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Land slide on Kalka-Shimla NH from Parvanoo to Kandaghat, traffic to diavert one way at many places

परवाणू से कंडाघाट तक दरकीं पहाड़ियां, कई जगह ट्रैफिक वनवे

Sun, 17 Jul 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर मूसलाधार बारिश के बीच फिर पहाड़ियां दरकना शुरू हो गई हैं। पत्थरों के सड़क पर आने से परवाणू से कंडाघाट तक कई जगह पहाड़ी साइड की लेन को बंद कर ट्रैफिक दूसरी लेन में डायवर्ट करना पड़ा।
शनिवार रात भर हुई बारिश से टीटीआर, दत्यार, जाबली, रेल ओवरब्रिज सनवारा, कुमारहट्टी, बड़ोग बाईपास, मनसार और डेढ़ घराट के समीप पहाड़ियों से पत्थर और मलबा सड़क तक पहुंच गया। हालांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस बीच कुछ समय के लिए एनएच पर जाम की समस्या बनी। इसके बाद फोरलेन कंपनी के कर्मचारियों और पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंच कर यातायात को बहाल किया। बारिश के बीच सड़क पर गिर रहे पत्थरों को हटाने का कार्य भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम 6:00 बजे से रविवार दोपहर तक हुई बारिश के कारण एनएच की पहाड़ियां दरकना शुरू हो गई हैं। इसके चलते रविवार सुबह करीब 5:00 बजे टीटीआर से सनवारा तक कंपनी ने वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए पहाड़ी की तरफ वाली लेन को बंद कर दिया है।
कुमारहट्टी टनल से हिल इन होटल, मनसार और ढेड़घराट के पास हाईवे वनवे करना पड़ा। वहीं मौके पर कंपनी और पुलिस जवानों की भी तैनाती की गई है। हालांकि बारिश के कम होने के बाद फोरलेन निर्माता कंपनी की टीम ने हाईवे से पत्थर हटाकर सड़क को सुचारु किया। शाम 4:30 बजे तक परवाणू से सोलन तक दोनों लेन से ट्रैफिक शुरू हो गया था।
जाबली में टकराईं गाड़ियां
बारिश के बीच पहाड़ी से पत्थर आने के बाद वनवे ट्रैफिक होने से जाबली में कार और पिकअप की टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार का काफी नुकसान हुआ है। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले को सुलझाया है।

परवाणू से सोलन तक जिन जगहों पर पहाड़ियों के दरकने का खतरा बना है। उन जगहों पर कंपनी ने कर्मचारियों की तैनाती की है। यातायात प्रभावित न हो इसेे देखते हुए कुछ देर के लिए वाहनों को दूसरी लेन में डायवर्ट किया था।
- ई. बलविंद्र सिंह
प्रोजेक्ट मैनेजर, ग्रील कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed