फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kunihar BDO office complex spruced up; 'Him Era' cafe opened.

Solan News: निखरा कुनिहार बीडीओ कार्यालय परिसर, खुला हिम ईरा कैफे

Mon, 07 Sep 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 07 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Kunihar BDO office complex spruced up; 'Him Era' cafe opened.
विकास खंड कुनिहार परिसर में करीब 10 लाख रुपये की लागत से खुला हिम इरा कैफे। संवाद
10 लाख रुपये की लागत से शुरू हुआ कैफे, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी संचालन
विज्ञापन

7 लाख रुपये से बना खूबसूरत पार्क, झरना और विदेशी घास आकर्षण का केंद्र
हिमाचल के किसी कार्यालय परिसर में पहली बार लगाई जा रही 1.50 लाख की सोलर बेंच
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। विकास खंड कुनिहार परिसर में जनसुविधाओं के विस्तार और सौंदर्यीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। करीब 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित हिम ईरा कैफे शॉप की शुरुआत की गई है, जिसका हाल ही में अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने शुभारंभ किया। कैफे के शुरू होने से जहां स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अपने हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर मंच मिलेगा, वहीं उनकी आर्थिकी भी मजबूत होगी।
विकास खंड अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर के कार्यकाल में परिसर में सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। कार्यालय परिसर में विश्राम गृह, बीडीओ आवास और कर्मचारियों के लिए नए आवासीय भवनों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

बीडीओ तन्मय कंवर ने बताया कि हिम ईरा कैफे में कार्यालय स्टाफ के अलावा पास के सीबीएसई विद्यालय के विद्यार्थियों और आम लोगों को स्वच्छ व गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध होंगे। कैफे में चाय-कॉफी, फास्ट फूड, समोसा, पेस्ट्री आदि उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैफे के साथ करीब 7 लाख रुपये की लागत से एक आकर्षक पार्क भी तैयार किया गया है। इसमें विदेशी घास, सुंदर पौधे और एक तालाब बनाया गया है। तालाब में फिल्टर और पंप के जरिए झरने जैसा प्रभाव दिया गया है।

इसके अतिरिक्त, जिला परिषद की ओर से परिसर में लगभग 1.50 लाख रुपये की लागत से सोलर बेंच स्थापित की जा रही है। हिमाचल प्रदेश में किसी भी सरकारी कार्यालय परिसर में यह अपनी तरह की पहली सोलर बेंच होगी। भविष्य में ब्लॉक परिसर के साथ ही तहसील कार्यालय भी शुरू होने जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को एक ही स्थान पर कई प्रशासनिक सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed