फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Krishna Sadan won the Rangoli competition

Solan News: कृष्णा सदन ने जीती रंगोली प्रतियोगिता

Fri, 17 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Krishna Sadan won the Rangoli competition
गीता आदर्श विद्यालय सोलन में दिवाली पर्व पर कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
गीता आदर्श विद्यालय में दीपावली पर प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। शहर के गीता आदर्श विद्यालय में इस वर्ष दीपावली का उत्सव 13 से 17 अक्तूबर तक विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान आयोजित हुई अंतरसदनीय रंगोली प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें सभी सदनों के विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में कृष्णा सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं, एकलव्य और अर्जुना सदन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे, जबकि गीता सदन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए कक्षावार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा पहली से तीसरी के नन्हे छात्रों ने दीयों और मोमबत्तियों को सजाकर अपना हुनर दिखाया। गीता आदर्श विद्यालय के अध्यक्ष, प्रधानाचार्य डॉ. स्नेह शर्मा और सह प्रधानाचार्या पंपोश गुप्ता ने विद्यार्थियों कार्य की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें विद्यालय की प्रत्येक गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता में कोमल, रियांश, मुस्कान, रुद्राक्ष, शगुन, नव्या, नव्या ग्रोवर, प्रतीक्षा, कृतिका, शिवानी, सूर्यांश, नव्या, सिधिमा, आरव पांडिल, परिधि, जाह्नवी, तृषा, वेदिका, माहिजा, शायना, विधि, निशांत, स्वास्तिक, मन्नत, दीपिक्षा शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed