Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Krasna Lab staff go on strike; patients left struggling to get tests done

Solan News: क्रस्ना लैब कर्मियों की हड़ताल, टेस्ट कराने के लिए भटकते रहे मरीज

Tue, 03 Nov 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 03 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Krasna Lab staff go on strike; patients left struggling to get tests done
हड़ताल के चलते क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बंद पड़ी क्रस्ना लैब। संवाद
संशोधित खबर............
विज्ञापन

पर्ची काउंटर से लेकर टेस्ट करवाने के लिए दिनभर इधर-उधर भटकते रहे मरीज
बिना सूचना के हड़ताल होने पर आई परेशानी, सैलरी न मिलने से किया काम बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सोमवार को क्रस्ना लैब के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिना पूर्व सूचना के हुई हड़ताल से मरीज पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी और लैब तक भटकते रहे। डॉक्टरों की ओर से लिखे गए टेस्ट करवाने पहुंचे मरीजों को पता चला कि क्रस्ना लैब में सैंपल नहीं लिए जा रहे हैं। ऐसे में कई मरीजों को निजी लैब में तीन से चार गुना अधिक कीमत चुकाकर टेस्ट करवाने पड़े।
सोमवार को अस्पताल में मरीजों की अधिक भीड़ रहती है। मरीज पहले पर्ची काउंटर पर लंबी कतारों में लगे और फिर ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए इंतजार किया। इसके बाद जब वे टेस्ट करवाने क्रस्ना लैब पहुंचे तो वहां कर्मचारी मौजूद नहीं थे और सैंपल लेने का काम बंद था। निजी लैब में भी मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई मरीज केवल सैंपल देकर लौट गए, ताकि मंगलवार को रिपोर्ट लेकर दोबारा अस्पताल आ सकें।
विज्ञापन

वहीं, सरकारी लैब में भी दोपहर 12 बजे तक ही टेस्ट की सुविधा उपलब्ध रही। इसके बाद मरीजों को निजी लैब का रुख करना पड़ा। दूरदराज के क्षेत्रों से उपचार करवाने पहुंचे मरीजों को निजी लैब में 500 से 1,000 रुपये तक खर्च करने पड़े। कई स्थानीय मरीजों को भी टेस्ट करवाने के लिए अगले दिन दोबारा अस्पताल आने का फैसला करना पड़ा। क्रस्ना लैब के कर्मचारियों के अनुसार, तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल की गई। लैब का दरवाजा खुला रहा, लेकिन मरीजों के ब्लड सैंपल नहीं लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चंबाघाट से अस्पताल पहुंची शांती ने बताया कि पहले पर्ची और डॉक्टर को दिखाने में काफी समय लग गया। डॉक्टर ने टेस्ट लिखे तो पता चला कि सरकारी लैब बंद हो चुकी है और क्रस्ना लैब में भी सैंपल नहीं लिए जा रहे हैं। अब कुछ टेस्ट करवाने के लिए उन्हें दोबारा अस्पताल आना पड़ेगा।
वहीं, राजगढ़ से आए प्रमोद शर्मा ने बताया कि वह पहले भी दो दिन अस्पताल के चक्कर काट चुके हैं। अब निजी लैब में टेस्ट करवाना ही एकमात्र विकल्प बचा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसी समस्याओं का पहले से समाधान करना चाहिए, ताकि मरीजों को परेशानी न हो।

इनसेट
रोजाना 250 से 300 मरीजों के लिए जाते हैं सैंपल
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की क्रस्ना लैब में रोजाना करीब 250 से 300 मरीजों के ब्लड सैंपल लिए जाते हैं। सोमवार और मंगलवार को मरीजों की संख्या इससे अधिक भी रहती है। ऐसे में लैब में काम बंद होने से सोमवार को बड़ी संख्या में मरीज ब्लड टेस्ट की सुविधा से वंचित रहे।

कोट
क्रस्ना कंपनी की ओर से सोमवार को सभी अस्पतालों में हड़ताल की गई। इसी के तहत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भी ब्लड टेस्ट बंद रहे। हालांकि, आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों के टेस्ट किए गए। - पमिता शर्मा, प्रभारी, क्रस्ना लैब, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन


कोट

क्रस्ना लैब की हड़ताल के कारण टेस्ट नहीं हो पाए। लैब का सरकार के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो चुका है। ऐसे में इसकी बकाया राशि का भुगतान भी नहीं किया जा सकता। प्रयास किया जा रहा है कि सरकारी लैब के माध्यम से मरीजों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। - डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन

हड़ताल के चलते क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बंद पड़ी क्रस्ना लैब। संवाद

हड़ताल के चलते क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बंद पड़ी क्रस्ना लैब। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed