फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Now Kishan sabha strat a aggitation aganist Baba

बाबा के खिलाफ अब किसान सभा ने खोला मोर्चा

Sat, 13 May 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 13 May 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
Now Kishan sabha strat a aggitation aganist Baba

श्रीरामलोक मंदिर के बाबा के खिलाफ एक-एक करके संगठन अब खुले तौर पर सामने आने लगे हैं। हिमाचल किसान सभा ने भी बाबा के खिलाफ मोरचा खोल दिया है। शुक्रवार को हिमाचल किसान सभा के प्रदेश महासचिव राकेश सिंघा ने सोलन में पत्रकारवार्ता कर सरकारी तंत्र और बाबा को लेकर कई सवाल उठाए।  

विज्ञापन

 
सिंघा ने कहा कि बाबा अमरदेव नहीं बल्कि अमर दास हैं और वह प्रदेश सरकार तथा सरकारी तंत्र की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहा है। अमरदास कोई बाबा नहीं है। सरकार के संरक्षण में सोलन में गैर कानूनी कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रूड़ा गांव में हुई घटना और उसके बाद सरकार तथा सरकारी तंत्र द्वारा बाबा को बचाने की प्रक्रिया से सरकार की कार्य प्रणाली भी संदेह के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन


सिंघा ने कहा कि हिमाचल किसान सभा 15 मई को एक विशेष बैठक का आयोजन करेगी। इसमें इस प्रकरण और बाबा की सच्चाई को जानने के लिए स्वतंत्र जांच कमेटी का गठन किया जाएगा ताकि इस पूरे प्रकरण का पोस्टमार्टम किया जा सके।  किन-किन राजनेताओं और सरकारी तंत्र के लोग बाबा को संरक्षण देने में शामिल हैं इसे जनता के समक्ष लाया जाएगा। इसके अलावा बाबा कहां का मूल निवासी है और इसकी पृष्ठभूमि क्या है, इस सबका भी पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी इस प्रकरण में न्याय नहीं मिलता है तो किसान सभा प्रदेशभर में एक जन आंदोलन खड़ा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा आरोपी है, वीआईपी ट्रीटमेंट क्यों
राकेश सिंघा ने कहा कि बाबा के खिलाफ मामला दर्ज है और ऐसे में वह एक आरोपी है। लेकिन उसके खिलाफ कार्रवाई करना तो दूर, उल्टा उसे वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। इस सारे प्रकरण के बावजूद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बाबा को अस्पताल में मिलने जाते हैं। यह प्रकरण खुद ही सारी कहानी बयां कर देता है। मुख्यमंत्री के मिलने के 24 घंटे के भीतर कंडाघाट पुलिस थाने के सभी कर्मियों को लाइन हाजिर करना और ग्रामीणों की गिरफ्तारी से जनता के बीच अच्छा संदेश नहीं गया है।  

रामलोक मंदिर से पुलिस बल हटाए सरकार
सिंघा ने कहा कि सरकार को तुरंत श्रीरामलोक मंदिर की भूमि से पुलिस बल को हटाना चाहिए और यह सारी भूमि अपने कब्जे में लेनी चाहिए। इसके अलावा बाबा द्वारा लाई करोड़ों रुपये की मूर्तियां तथा मंदिर के बाहर खड़ी लाखों रुपयों की कारें कहां से आई, इसकी भी जांच की जाए। साथ ही मंदिर को मिले करोड़ों रुपये दान का भी हिसाब करना चाहिए।


विवादित फोटो किए जारी
सोलन में पत्रकारवार्ता के दौरान बाबा को लेकर कुछ फोटोग्राफ भी लोगों को दिखाए गए। इसमें बाबा कुछ लड़कियों और महिलाओं से घिरा हुए हैं। राकेश सिंघा ने यह फोटो वहां खड़े मीडिया और अन्य लोगों को दिखाए। इन विवादित फोटो को लेकर दिनभर यहां चर्चाएं होती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed