फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Keshav is the head boy, Mehrab Sandhu is the head girl.

Solan News: केशव हेड बॉय, मेहराब संधू हेड गर्ल

Wed, 04 Mar 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Keshav is the head boy, Mehrab Sandhu is the head girl.
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में अलंकरण समारोह के दौरान मौजूद विद्यार्थी व स्कूल निदेशक एजे सिंह। स्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। धर्मपुर स्थित प्रतिष्ठित पाइनग्रोव स्कूल में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सीनियर हेड टीचर संजय चौहान की विशेष मौजूदगी में आयोजित इस गरिमामय समारोह में विद्यालय की नई छात्र परिषद का गठन कर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। स्कूल के प्रमुखों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से बैज पहनाकर उनके कर्तव्यों के प्रति सजग किया।
शपथ ग्रहण और कार्यभार का हस्तांतरण समारोह की शुरुआत में गत वर्ष के हेड बॉय अर्पित शर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह का नेतृत्व किया। इस दौरान केशव भंडारी को हेड बॉय और मेहराब संधू को हेड गर्ल घोषित किया गया। वहीं, शौर्य ग्रोवर और न्यरीप लेपचा को स्पोर्ट्स प्रीफेक्ट नियुक्त किया गया। चिनार सदन के प्रीफेक्ट्स के रूप में आरुष राठी और रनायत गुलाटी, देवदार सदन के लिए विवेक छेत्री और मोक्षिता, ओक सदन के लिए सौबम अथोइसाना पासी और पावनी धीर और टीक सदन के लिए अरमान सहगल और विवेनी सिंह को नियुक्त किया गया। स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी इहित थापा और आस्था छेत्री को सौंपी गई, जबकि ओरेशन (वक्तृत्व) का दायित्व भव्या वर्धन ढाका संभालेंगे।
विज्ञापन

पब्लिकेशंस की जिम्मेदारी एकाक्ष झांब और मेहराब संधू को दी गई। इकोलॉजी के कार्य का प्रभार युवराज सिंगला को दिया गया और सोशल सर्विस की जिम्मेदारी आरव महाजन को सौंपी गई। स्टेज इवेंट्स का संचालन विवेनी सिंह और सोरिंगजुक लेपचा करेंगे। आर्ट की जिम्मेदारी रबी हुंग सुब्बा को दी गई और अनुशासन की देखरेख गुरशान सिंह सेखों और नव्या सलारिया करेंगे। बैंड का नेतृत्व अरमान सहगल और मन्नत दुआ करेंगे, जबकि एमयूएन का दायित्व स्पर्श मुंधरा को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीए मैनेजमेंट की जिम्मेदारी भविष्य दहिया और फोटोग्राफी का कार्य शौर्य ग्रोवर को सौंपा गया। आईटी का दायित्व शुभ अग्रवाल को सौंपा गया और पैस्टोरल केयर की जिम्मेदारी अनहद सिंह विरक को दी गई। स्कूल के कार्यकारी निदेशक कैप्टन एजे सिंह और निदेशक प्रशासन समीक्षा सहित सभी स्कूल प्रमुखों ने नवनियुक्त छात्र परिषद को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed