{"_id":"66a2552829bb3eac9707319d","slug":"kavita-bansal-becomes-president-of-rotary-district-baddi-solan-news-c-176-1-ssml1040-125629-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कविता बंसल बनी रोटरी डिस्ट्रिक बद्दी की अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कविता बंसल बनी रोटरी डिस्ट्रिक बद्दी की अध्यक्ष
Thu, 25 Jul 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
एक वर्ष तक कार्य करने के लिए नई टीम की गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। रोटरी क्लब बद्दी डिस्ट्रिक्ट 3080 ने 25वीं इंस्टालेशन सेरेमनी की। समारोह में बतौर मुख्यातिथि रोटेरियन राजपाल सिंह पहुंचे व विशेष अतिथि के रूप में रोटेरियन राजबीर कौर, अरुण मोंगिया व चारु मोंगिया शामिल रहे। समारोह में सभी अतिथियों का अनुभव भसीन ने अभिनंदन किया। रोटरी क्लब बद्दी ने अपने नए पदाधिकारियों को वर्ष 2024-25 के लिए जिम्मेदारी सौंपी, जिसमें क्लब के सचिव की कमान दीपक जांगरा ने अनुभव भसीन को सौंपी। अध्यक्ष की जिम्मेदारी कार्तिक शर्मा ने कविता बंसल को सौंपी।
रोटरी क्लब की नई अध्यक्ष कविता बंसल ने कहा की उनके भविष्य के कार्यक्रमों में पर्यावरण कार्यक्रम, मेडिकल प्रोजेक्ट, यूथ डिवेलपमेंट प्रोजेक्ट, लिटरेसी प्रोजेक्ट, सोशल प्रोजेक्ट सहित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिनमें ब्लड डोनेशन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, किसानों की जागरूकता, रन फॉर ग्रीन, योगा व मेडिटेशन सहित अन्य जरूरी कार्यक्रमों को आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर नए साल के लिए टीम निर्धारित की गई जिसमें विपिन गुप्ता, अनुभव शर्मा, रतन सूद, राजेश बंसल, सीएल भारद्वाज, कार्तिक शर्मा, दीपक झांगा, डॉ रमन गुप्ता, डॉ बिमला भारद्वाज, रेणु बंसल, सुभाष भट्ट, नरेश शर्मा, अतुल गुप्ता, संजय अग्रवाल, संगीता सूद, कामिनी शर्मा, रश्मि सूद, भावना कौशिक, अलका गुप्ता, जगदीप सिंह, सतीश कौशल, आशुतोष मिश्रा सहित अन्य शामिल रहे।