{"_id":"69e52a7b8761db2ac708f25c","slug":"kasaulis-150-year-old-heritage-market-will-once-again-be-bustling-with-tourists-solan-news-c-176-1-ssml1041-167586-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कसौली की 150 साल पुरानी हेरिटेज मार्केट फिर होगी पर्यटकों से गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कसौली की 150 साल पुरानी हेरिटेज मार्केट फिर होगी पर्यटकों से गुलजार
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक मदद के लिए आए आगे, प्रभावितों की मदद के लिए बनेगी निजी कमेटी
कैंट बोर्ड के समक्ष क्षेत्र की दुकानों के बीमा का भी रखा जाएगा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। अग्निकांड की भेंट चढ़ी कसौली की ऐतिहासिक 150 वर्ष पुरानी हेरिटेज मार्केट को पुनर्जीवित करने की कवायद तेज हो गई है। इस धरोहर को फिर से संवारने के लिए कसौली के वरिष्ठ नागरिकों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। इस नेक काम में कसौली क्लब के सदस्य भी शामिल हैं, जिन्होंने मार्केट को उसका पुराना स्वरूप लौटाने के लिए आर्थिक मदद का प्रस्ताव दिया है। कैंट बोर्ड ने इस प्रस्ताव के बाद एक प्राइवेट कमेटी गठित करने का निर्णय लिया है। यह कमेटी एक चैरिटेबल अकाउंट खोलेगी, जिसमें आने वाली आर्थिक मदद का पूरा लेखा-जोखा रखा जाएगा। कमेटी में तीन से चार सदस्य होंगे और संभावना है कि कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य राजकुमार सिंगला को इसका अध्यक्ष बनाया जाए। खास बात यह है कि मार्केट के पुनर्निर्माण के लिए दी जाने वाली यह मदद पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। मनोनीत सदस्य राजकुमार सिंगला ने कहा कि वह कैंट बोर्ड के समक्ष हर दुकानदार के बीमा का प्रस्ताव रखेंगे। इसका उद्देश्य भविष्य में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में दुकानदारों को आर्थिक सुरक्षा और क्लेम दिलाना है। कैंट बोर्ड ने प्रभावित कारोबारियों को राहत देते हुए दुकानों की मरम्मत की अनुमति दे दी है। इसके अलावा, आर्थिक रूप से कमजोर दुकानदारों को अपना कारोबार फिर से शुरू करने के लिए अस्थायी दुकानें भी आवंटित की गई हैं। फिलहाल बैठक की कार्यवाही स्वीकृति के लिए कसौली के ब्रिगेडियर को भेज दी गई है, जहां से जल्द ही अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है। उधर, कसौली कैंट के सीईओ हिमांशु सामंत ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रभावितों को हर हाल में दोबारा बसाया जाए। हेरिटेज मार्केट को उसका पुराना वैभव लौटाएंगे ताकि स्थानीय कारोबारी फिर से काम कर सकें और पर्यटक कसौली की सुंदरता का आनंद ले सकें।